Internet की दुनिया में एक से बढ़कर एक कारनामे होते रहते हैं और हाल के दिनों में सोहम पारेख का नाम पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज के समय में जहां लोगों से एक नौकरी नहीं संभलती है, वहीं यह शख्स Mouse Jiggler Technology का इस्तेमाल कर एक-दो नहीं, बल्कि चार स्टार्टअप्स में काम कर रहा था और हर दिन ढाई लाख रूपए तक की कमाई कर रहा था।

अमेरिकी उद्यमी सुहैल दोशी ने ऐसा आरोप सोहेम पर लगाया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है Mouse Jiggler Technology और कैसे इसका पता लगाया जा सकात है।

एक्टिव मोड में रखता है Computer

Mouse Jiggler Technology को माउस मूवर के नाम से भी जाना जाता है। यह तकनीक किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप को एक्टिव मोड में रखने का काम करती है। सामान्य तरीकों में अगर किसी लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर कोई एक्टिविटी नहीं होती है तो वह कुछ समय बाद स्लीप मोड में चला जाता है।

हालांकि, इस तकनीक की मदद से लैपटॉप या कम्प्यूटर के माउस को घुमाया जाता है, जिससे उसे स्लीप मोड में जाने से बचाया जा सके। इस तकनीक में सॉफ्टवेयर के जरिए माउस को थोड़ी-थोड़ी देर पर घुमा दिया जाता है, इससे कंप्यूटर या लैपटॉप Sleep Mode में नही जाता है। इस तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि कई बार हार्डवेयर डिवाइस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारी करते हैं Mouse Jiggler Technology का यूज

Mouse Jiggler Technology का इस्तेमाल सबसे अधिक वर्क फ्रॉम होम करने वाली कर्मचारी ही यूज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो करीब एक-डेढ़ साल पहले कंपनी ने अपने तमाम कर्मचारियों का इस तकनीक का इस्तेमाल करने की वजह से जॉब से निकाल दिया था। इसका इस्तेमाल करके वह ऑफिस टाइम में आराम कर रहे होते हैं लेकिन वह कंप्यूटर या लैपटॉप पर एक्टिव दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ेंः-देश की टॉप सेलिंग एसयूवी बनी Hyundai Creta, जून में बिक गईं इतनी यूनिट्स

दो तरह के होते हैं माउस जिगलर

Mouse Jiggler दो तरह के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होते हैं। हार्डवेयर के रूप में छोटी सी डिवाइस का यूज होता है और इसे माउस के नीचे लगा दिया जाता है। यह माउस के ऑप्टिकल सेंसर को एक्टिवेट करने के लिए बीच-बीच में घूमती रहती है। ऐसे में कंप्यूटर या लैपटॉप स्लीप मोड में नही जाता है और उस पर एक्टिविटी होती रहती है। इनकी पहचान करना भी काफी मुश्किल होता है क्योंकि यह डिवाइस System से कनेक्ट होती हैं।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।