Motorola The Brilliant Collection : मोटोरोला ने अपनी नई पहल ‘द ब्रिलियंट कलेक्शन’ के तहत टेक्नोलॉजी और फैशन का अनोखा संगम पेश किया है। इस कलेक्शन में स्वारोवस्की (Swarovski) क्रिस्टल्स से सजे एक विशेष संस्करण का फोल्डेबल मोटोरोला रेजर स्मार्टफोन और मोटो बड्स लूप (Moto Buds Loop) ओपन-ईयर ईयरबड्स शामिल हैं।

यह कलेक्शन मोटोरोला की नई 'Motorola The Brilliant Collection' सीरीज का पहला हिस्सा है, जिसमें चुनिंदा डिवाइसेज को खास थीम्स और ब्रांड सहयोगों के जरिए एक साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य फैशन और टेक्नोलॉजी के बीच एक नया अनुभव रचना है।

Motorola The Brilliant Collection : मोटोरोला रेजर: तकनीक में चमक का नया अंदाज

इस कलेक्शन का मुख्य आकर्षण है Motorola Razr का विशेष संस्करण, जो PANTONE Ice Melt रंग में पेश किया गया है। इसका डिजाइन लेदर जैसी 3D क्विल्टेड टेक्सचर के साथ आता है जो एक शानदार लुक देता है।

इस फोन को 35 हाथ से जड़े गए Swarovski क्रिस्टल्स से सजाया गया है, जिनमें सबसे बड़ा 26-फेस वाला क्रिस्टल फोन के हिंज पर लगाया गया है। इसके वॉल्यूम बटन भी क्रिस्टल थीम पर डिजाइन किए गए हैं। इस खूबसूरत फोन के साथ एक मिलती-जुलती क्रॉसबॉडी केस भी दी गई है।

मोटो बड्स लूप: साउंड और स्टाइल का परफेक्ट मेल

रेजर के साथ पेश कि गए हैं Moto Buds Loop जो अब Ice Melt रंग में उपलब्ध हैं। पहले ये फ्रेंच ओक कलर में आए थे, लेकिन अब इनकी चमक बढ़ाने के लिए इन्हें भी Swarovski क्रिस्टल्स से सजाया गया है।

इन बड्स में Bose द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो सिस्टम है, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी देता है। इनका ओपन-ईयर डिजाइन यूजर को आसपास की आवाज़ सुनने की सुविधा देता है और लाइटवेट डिजाइन लंबे समय तक पहनने में आरामदायक है।

टेक्नोलॉजी से फैशन की दुनिया तक

कंपनी का कहना है कि ‘Motorola The Brilliant Collection’ केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में मोटोरोला अधिक क्यूरेटेड कलेक्शन लॉन्च करेगा, जो खास ब्रांड सहयोगों और ट्रेंड-फोकस्ड डिजाइनों पर आधारित होंगे।

इस पहल का उद्देश्य है कि स्मार्ट डिवाइसेज केवल तकनीकी साधन न होकर व्यक्तिगत स्टाइल का हिस्सा बनें।

मोटोरोला ने पुष्टि की है कि Motorola The Brilliant Collection दुनियाभर के कई बाजारों में सीमित मात्रा में उपलब्ध होगी। यह कलेक्शन फैशनप्रेमी टेक यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

यह भी पढे़ंः- Google Vs Apple AI War : एप्पल के 'कमिंग सून' AI फीचर्स का गूगल ने बनाया मजाक

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।