Most Runs in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग पूरे विश्व भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रिकेट लीग है। इस बार आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस लीग को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह इस लीग में दुनिया भर के क्रिकेटर्स का भाग लेना है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई और तब से ही इस लीग ने क्रिकेट प्रेमियों को बहुत से रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ यादगार पलों व कई अनगिनत रिकार्ड्स के बनने का साक्षी बनाया है। इस लीग ने कई ऐसे अनगिनत क्रिकेटरों को नाम और पहचान दी है जो दुनिया की नजर से काफी दूर थे। पिछले 17 सालों के इतिहास में इस लीग में कई रिकॉर्ड को बनते और टूटते देखा गया। कई बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से जहाँ दर्शकों के दिल जीत तो वही कई गेंदबाज अपनी टीम के लिए एक तारणहार भी बन कर आएं है।

इस लीग में कई ऐसे बल्लेबाज निकल कर आएं है जिन्होंने रन बनाने के मामले में कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए है जिनको तोडना लगभग नामुमकिन जैसा होता जा रहा है। इसी कड़ी में भारत में चेस मास्टर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम आता है। कोहली ने नाम पर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विराट कोहली ही नहीं बल्कि और भी कई भारतीय बल्लेबाजों ने आईपीएल में रनों की बारिश करी है। इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तीन दिग्गज बल्लेबाजों के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले दो और खिलाडी भी शामिल है। तो आइये, इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों (Top-10 Most Runs in IPL History) की लिस्ट पर एक नजर डालते है…

10.) दिनेश कार्तिक – 4842 रन

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आईपीएल के इतिहास में रन बनाने के मामले में 10वें स्थान पर काबिज है। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलते हुए करी थी।

Dinesh Kartik

इसके बाद उनको किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी खेलने का मौका मिला। 2024 में दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास ले लिया। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले जिसमे उन्होंने 26.31 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 4842 रन बनाये। अपने आईपीएल करियर के दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक भी लगाए, हालाकिं कार्तिक के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकल पाया। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रन है।

9.) रॉबिन उथप्पा – 4952 रन

इसी क्रम में 9वें स्थान पर एक दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का नाम आता है। उथप्पा ने 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने का मौका मिला।

Robin Uthappa

अपने आईपीएल करियर के दौरान उथप्पा ने कुल 205 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने कुल 4952 रन बनाये। इस दौरान उनका औसत 27.51 और 130.35 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने कुल 27 अर्धशतक भी लगाए, हालाकिं उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आ पाया। 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल ट्रॉफी जिताने में उनकी एक अहम भूमिका रही।

8.) क्रिस गेल – 4965 रन

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शुरू करी थी। बाद में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से भी खेलने का मौका मिला।

Chris Gayle

गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेलें है, जिसमे उन्होंने 39.72 की औसत और 148.96 की स्ट्राइक रेट की मदद से कुल 4965 रन बनाये है। आईपीएल में गेल के नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* है जोकि आईपीएल के इतिहास में खेली गयी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

7.) एबी डी विलियर्स – 5162 रन

मिस्टर 360 और सुपरमैन के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ करी थी। 2011 में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने दल में शामिल किया और 2021 में इसी टीम के लिए आखिरी मैच खेलते हुए उन्होंने संन्यास ले लिया।

Ab De Villiers

डिविलयर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 39.7 की बेहतरीन औसत और 151.68 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5162 रन बनाये है। उनकी अपनी आईपीएल पारी में 3 शतक और 40 अर्धशतक भी शामिल है। डिविलयर्स को 360-डिग्री बल्लेबाजी शैली के लिए जाना जाता है।

6.) एमएस धोनी – 5243 रन

थाला के नाम से मशहूर एमएस धोनी (MS Dhoni) एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है। भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से की। वह अभी भी इस टीम का एक अभिन्न अंग बने हुए है। हालाकिं 2016 और 2017 में सीएसके के बैन होने के बाद धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का दामन थमा था।

Ms Dhoni

धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 264 मुकाबले खेलें है, जिसमे उन्होंने 39.12 के औसत और 137.53 की स्ट्राइक रेट से कुल 5243 रन बनाये है। धोनी के नाम पर आईपीएल में एक भी शतक नहीं है, हालाकिं उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी को जीता है। अपनी फिनिशिंग क्षमता और चतुर कप्तानी की वजह से धोनी अपने फैंस के बीच में बहुत लोकप्रिय है।

5.) सुरेश रैना – 5528 रन

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से एक और खिलाडी का नाम आता है। वो है “मिस्टर आईपीएल” सुरेश रैना (Suresh Raina)। रैना ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आईपीएल करियर की शुरुआत के लिए चुना और 2021 में इसी टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेलकर संन्यास ले लिया। 2016 और 2017 में सीएसके के बैन के दौरान रैना ने गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया था।

Suresh Raina

अपने आईपीएल करियर के दौरान रैना ने कुल 205 मैच खेले, जिसमे उन्होंने 32.51 की औसत और 136.73 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 5528 रन बनाये। आईपीएल में उन्होंने 1 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए है। रैना ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को कई मैच जितवाए है।

4.) डेविड वॉर्नर – 6565 रन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने आईपीएल सारी को शुरू करने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का दामन थामा था। इसके बाद 2014 से 2021 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख खिलाड़ी के रूप में खेलते रहे। 2022 की मेगा नीलामी में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने दल में शामिल कर लिया।

David Warner

आईपीएल में खेले कुल 184 मुकाबलों में वार्नर ने 40.52 की औसत और 139.77 के स्ट्राइक रेट से कुल 6565 रन बनाये है। अपने आईपीएल करियर के दौरान वार्नर ने कुल 4 शतक और 62 अर्धशतक भी जड़े है। वार्नर की कप्तानी में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

3.) रोहित शर्मा – 6628 रन

भारतीय क्रिकेट के एकदिवसीय और टेस्ट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालाकिं रोहित ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई के साथ नहीं बल्कि डेक्कन चार्जर्स के साथ 2008 में की थी।

Rohit Sharma During India Vs Pakistan Match

लेकिन जैसे ही 2011 में मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है तब से वो टीम के प्रमुख खिलाडी के साथ ही टीम के कप्तान भी नियुक्त किया गया। रोहित अभी भी इसी टीम का हिस्सा है। रोहित ने अब तक आईपीएल में कुल 257 मैच खेलें है, जिसमे उन्होंने 29.72 की औसत व 131.14 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 6628 रन बनाये है। रोहित अब तक आईपीएल में 2 शतक और 43 अर्धशतक लगा चुके है।

2.) शिखर धवन – 6769 रन

आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम आता है। 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से करने के बार वो मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की तरफ से भी खेल चुके है।

Shikhar Dhawan 2

धवन ने अपने आईपीएल करियर में कुल 222 मैच खेले है, जिसमे उन्होंने 35.25 की औसत और 127.14 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 6769 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 51 अर्धशतक भी लगाए है। 2024 में धवन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया।

1.) विराट कोहली – 8004 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेस मास्टर विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम पपर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से करी थी और अभी तक वह इसी टीम का एक अभिन्न हिस्सा बने हुए है।

Virat Kohli

“रन मशीन” कोहली ने अब तक के अपने पूरे आईपीएल करियर में कुल 252 मैच खेले है और 38.66 की औसत और 131.97 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 8004 रन बनाए हैं। किंग कोहली आईपीएल में 7000 और 8000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाडी है। यह मुकाम उन्होंने 8 शतक और 55 अर्धशतक लगाकर हासिल किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैट्समैन (Top-10 Most Runs in IPL History)

रैंक बल्लेबाज अवधि रन मैच औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
1. विराट कोहली 2008-2024 8004 252 38.66 131.97 8 55
2. शिखर धवन 2008-2024 6769 222 35.25 127.14 2 51
3. डेविड वॉर्नर 2009-2024 6628 257 29.72 131.14 2 43
4. रोहित शर्मा 2008-2024 6565 184 40.52 139.77 4 62
5. सुरेश रैना 2008-2021 5528 205 32.51 136.73 1 39
6. महेंद्र सिंह धोनी 2008-2024 5243 264 39.12 137.53 - 24
7. एबी डी विलियर्स 2008-2021 5162 184 39.70 151.68 3 40
8. क्रिस गेल 2009-2021 4965 142 39.72 148.96 6 31
9. रॉबिन उथप्पा 2008-2022 4952 205 27.51 130.35 - 27
10. दिनेश कार्तिक 2008-2024 4842 257 26.31 135.36 - 32

इस तरह की और भी रोचक जानकारी और रिकार्ड्स के बारे में जानने के लिए PriceKeeda Hindi को फॉलो करना न भूले।