भारतीय बाजार में JSW MG Motor India का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी गाड़ियां ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, पिछले महीने यानी मई 2025 में कुछ गाड़ियों की बिक्री में कमी दर्ज की गई है लेकिन कंपनी की MG Windsor EV ने कंपनी को बूस्टर डोज देने का काम किया है। यह EV कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही। आइए आपको बताते हैं कि JSW MG Motor India की किन कारों की कितनी यूनिट सेल हुईं।
MG Windsor EV

May 2025 में JSW MG Motor India की बेस्ट सेलिंग कार बनकर उभरी MG Windsor EV को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मई महीने में इसे 3,939 नए ग्राहकों ने खरीदा। इसकी सफलता के पीछे बास सिस्टम को सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि इसके चलते लोग इसे काफी सस्ते दामों पर खरीद पा रह हैं। BAAS System के तहत इस ईवी को आप केवल 9.99 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस पर खरीद सकते हैं। यह कार सिंगल चार्ज होने के बाद 449 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें एडास सेफ्टी के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग भी दिए गए हैं।
MG Hector

JSW MG Motor India की यह दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मई महीने में इस कुल 1,098 नए ग्राहकों ने खरीदा। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 42 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल मई 2024 में कंपनी इसकी 1,906 यूनिट्स को बेचने में सफल रही थी।
MG Comet EV

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में पॉपुलर इस कार को मई महीने में कम ग्राहकों ने खरीदा लेकिन यह कंपनी की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी रही। इसे 823 नए ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल इसे 1,200 ग्राहकों ने खरीदा था, ऐसे में इसकी बिक्री में 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
MG ZS EV

इस इलेक्ट्रिक कार को मई 2025 में 360 नए ग्राहकों ने खरीदा। इसी अवधि में पिछले साल इसे 537 ग्राहकों ने खरदा था। इस तरह इसकी बिक्री में भी 33 प्रतिशत की गिरावट आई है।
यह भी पढे़ंः-Samsung Galaxy Z Flip 6: आधे दाम में मिल रहा प्रीमियम फोल्डेबल फोन, धड़ल्ले से हो रही बुकिंग