देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में ग्राहकों की पहली पसंद बनी MG Comet EV महंगी हो गई है। एमजी मोटर इंडिया ने इसके दामों में फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। इसकी प्राइस में 1.94 प्रतिशत या अधिकतम 15,000 रूपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है। अगर आप July 2025 में इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कम से कबम 12,700 रूपए अधिक चुकाने पड़ सकते हैं।
दूसरी बार किया बदलाव
MG Comet EV को सस्ती होने के चलते लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। हालांकि, कंपनी लगातार इसके दाम बढ़ाती ही जा रही है। एमजी मोटर इंडिया ने पहले जनवरी 2025 में इसकी कीमतें बढ़ा दी थीं, अब एक बार फिर जुलाई 2025 में इसकी कीमत में 1.94% तक बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
इतने वेरिएंट्स में है उपलब्ध
MG Comet EV को एमजी मोटर इंडिया ने चार वेरिएंट्स में उपलब्ध करवाया है। इसमें एग्जीक्यूटिव, एक्साइट, एक्सक्लूसिव और 100-ईयर एडिशन शामिल है। खास बात यह है कि सभी वेरिएंट्स फुल चार्ज होने के बाद 230 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। अगर आप शहर में यात्रा करते हैं तो या फिर डेली ऑफिस आना-जाना हो, तो यह रेंज आपके लिए काफी बेहतर है। इसी वजह से यह ईवी लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है।
MG Comet EV: डिजाइन है खास
MG Comet EV के डिजाइन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,974 मिमी, चौड़ाई 1,505 मिमी और ऊंचाई 1,640 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,010 मिमी है और इसका 4.2 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे ट्रैफिक वाली सड़कों और सीमित जगह पर पार्किंग के लिए बेहद आसान बनाता है। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फुल चौड़ाई वाली एलईडी लाइट स्ट्रिप, स्लीक हेडलैंप, बड़े दरवाजे, स्पोर्टी अलॉय व्हील और फ्लैट रियर सेक्शन दिए गए हैं।
यह भी पढ़ेंः-मानक विहीन हेलमेट पहनने पर कटेगा चालान! जानिए सरकार ने क्या किए बदलाव
फीचर्स
फीचर्स पर नजर डालें में इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट की पूरी जानकारी देता है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो कि व्हीकल से संबंधित जरूरी आंकड़े दिखाता है। इसमें Smartphone Connect करके आप वॉयस कमांड, कॉल, म्यूजिक और नेविगेशन फीचर्स का भी मजा उठा सकते हैं।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।