दुनिया की दिग्गज कंपनी मेटा द्वारा Video Creating App Edits को लॉन्च कर दिया गया है और अब यूजर्स इसका यूज कर पाएंगे। इसे आप गूगल प्लेस्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए आपकी Reels अब चुटकियों में एडिट हो जाएंगी।
Video Creating App Edits: सभी प्लेटफॉर्म्स पर कर पाएंगे शेयर
मेटा द्वारा Video Creating App Edits को लेकर काफी पहले जानकारी दी गई थी लेकिन यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। हालांकि, अब इसे गूगल प्लेस्टोर और एप्पल एप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। मेटा ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक चैनल के जरिए दी है।
इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसमें एडिट की गई Reels को सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बल्कि दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी आसानी से शेयर कर पांएगे। इसके जरिए मिनटों में आपकी रील्स बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से एडिट हो जाएगी।
एक ही जगह पर मिलेंगे सभी जरूरी टूल्स
Video Creating App Edits की खास बात यह है कि कंपनी ने इसे इस तरह से डिजाइन किया है कि यूजर्स को सारे टूल्स एक ही जगह पर आसानी से मिल जाएं, जिससे उन्हें इस ऐप में एडिटिंग करने के बाद किसी और ऐप का सहारा न लेना पड़े। हालांकि, यह ऐप अभी शुरूआती स्टेज में ही है लेकिन इसके जरिए कंपनी वीडियो क्रिएटर्स द्वारा एडिट किए जाने वाले वीडियो को सिंपल और प्रोफेशनल बना देगी।
इस ऐप में आप सिर्फ वीडियो ही Edit नहीं कर सकते हैं बल्कि आप पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम रील्स के इनसाइट को भी चेक कर सकते हैं। इस ऐप से ही सीधे आप मेटा प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर सकते हैं। एक और खास बात यह है कि आप यह चिंता मत करिए कि इसके लिए आपको पेमेंट करना होगा। मेटा ने इस ऐप को वीडियो क्रिएटर्स के लिए बिल्कुल फ्री रखा है और इस पर किसी तरह का वाटरमार्क भी नहीं आएगा।
जल्द जुड़ेंगे कुछ खास फीचर्स
Video Creating App Edits पर आपको क्लिप लेवल ट्रिमिंग, क्रिएटिव इफेक्ट, ऑटो-एन्हांसमेंट टूल्स के साथ ही सटीक टाइमलाइन इंटरफेस जैसे ढेरों ऑप्शन मिलते हैं। इसके लिए रील टाइम फीडबैक फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए आप अपने वीडियो को और भी बेहतर बना सकते हैं। इन सभी फीचर्स के साथ ही कंपनी जल्द ही इसमें कुछ नए और खास फीचर्स को भी ऐड-ऑन कर सकती है। इससे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स को खास प्लेटफॉर्म बिल्कुल फ्री मिल गया है।
यह भी पढ़ेंः-फर्जी उम्र बताकर बच्चे नहीं बना पाएंगे Instagram Account, मेटा ने उठाया ये बड़ा कदम
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।