अमेरिका की दिग्गज कंपनी Apple ने अपने iPhone Users को Mercenary Spyware Attack को लेकर सतर्क किया है और कहा कि यह आम हमलों की अपेक्षा काफी ज्यादा खतनाक है, ऐसे में यूजर्स सावधान रहें। इसके जरिए कुछ खास लोगों के फोन्स को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। आइए जानते हैं कि Apple ने Mercenary Spyware Attack को लेकर क्या चेतावनी दी है और इससे कैसे आप अपने डिवाइस का बचाव कर सकते हैं।

Mercenary Spyware Attack : हमले को पहचानना है मुश्किल

दरअसल, जितनी तेजी से सुरक्षा घेरे को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, उससे ज्यादा तेजी से अपराधी इसको तोड़ने में लग जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Mercenary Spyware Attack इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसके जरिए हमले का तरीका लगातार बदलता रहता है, जिससे इसे पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है। एप्पल अपनी तरफ से की जाने वाली जांच के जरिए ही ऐसे अटैक का पता लगाती है।

कहा जा रहा है कि इस तरह के अटैक करने वाले काफी रसूखदार है और इससे कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जाता है, जिससे इनकी पहचान और भी मुश्किल होती है। हालांकि, इस हमले की एक खास बात यह है कि इससे कुछ चुनिंदा लोग ही प्रभावित होते हैं, बड़ी संख्या में यूजर्स इसका निशाना नहीं बनते हैं। इसके बावजूद कंपनी ने इस साइबर हमले को लेकर Alert जारी किया है।

हैकिंग का ऐसे लगा सकते हैं पता

Mercenary Spyware Attack का पता लगाने के लिए एप्पल आईफोन यूजर को ईमेल एड्रेस और आईमैसेज में नोटिफिकेशन भेजा जाता है। इसके अलावा accountapple.com पर साइन इन करने पर अलर्ट भी भेजा जाता है। कहा जा रहा है जिन लोगों को खतरे का अलर्ट मिलता है, उनसे कंपनी सातों दिन और चौबीसों घंटे अपनी वेबसाइट के जरिए कनेक्ट रहती है। ऐसा करके कंपनी संबंधित यूजर को इस बड़े साइबर अटैक से बचाने का प्रयास करती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी Apple iPhone यूज करते हैं तो आपको Mercenary Spyware Attack सहित किसी भी हमले से बचने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान रखनी चाहिए। हमेशा अपने स्मार्टफोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को अपडेट करते रहें। डिवाइस में हमेशा स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का सेट करें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को भी ऑन रखें। अगर आपको कोई मैसेज संदिग्ध लगे तो उसे ओपेन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः-International Smartphone Shipment में Samsung बना नंबर-1, Apple रह गई इतने पीछे

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।