Luxury Cars का दूसरा नाम बन चुकी मर्सिडीज ने एक और धमाकेदार कार को बाजार में पेश किया है। इसकी कस्टम मेड सुपर लग्जरी कारों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारतीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई कंपनी की Mercedes AMG G63 Collector Edition को लोग हाथों-हाथ ले रहे हैं। हालांकि, इसे केवल 30 लोग ही खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं G63 Collector Edition की खूबियां।
Mercedes AMG G63 Collector Edition :सिर्फ इतनी यूनिट हुई है तैयार
कंपनी ने Mercedes AMG G63 Collector Edition की केवल 30 Units को ही तैयार किया है। इसे सिर्फ भारत के लिए ही तैयार किया गया है यानी इसकी बिक्री विदेशों में नहीं की जाएगी। भारत में तेजी से अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट की पॉपुलैरिटी बढ़ रही है, ऐसे में यह धांसू कार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है।
गोल्ड फिनिश अलॉय व्हील्स बनाते हैं खास
Mercedes AMG G63 Collector Edition की डिजाइन बेहद खास है और कंपनी ने इसे मानसून को लेकर डिजाइन किया है। इसमें कंपनी ने पेंट कलर मिड ग्रीन मैग्नो और रेड मैग्नो को शामिल किया है। इसके अलावा खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें 22 इंच के गोल्ड फिनिश अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया है, जो इसे बेहद अलग लुक देता है। इसके केबिन में डुअल टोन इंटीरियर दि या गया है।
मैनुफैक्चर कैटालाना बेज और ब्लैक नप्पा लेदर सीट अपहोल्स्ट्री के साथ इसमें ओपन पोर नेचुरल वॉलनट वुड डैशबोर्ड ट्रिम भी दिया गया है। इस तरह से यह भारतीय ग्राहकों के अल्ट्रा लग्जरी कार के सपने को पूरा कर सकती है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो बिल्कुल भी देर न करें। सिर्फ 30 Units के होने से इसकी बिक्री फटाफट हो सकती है।
लिखवा सकते हैं अपना नाम
अगर आप Mercedes AMG G63 Collector Edition खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसमें अपना नाम भी लिखवा सकते हैं। इसमें ग्रैब हैंडल पर आप अपना नाम कस्टमाइज करवा सकते हैं, जो कि ग्राहकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस देने वाला होगा।
यह भी पढ़ेंः-Skoda Kylaq और Volkswagen Virtus ने किया कमाल, जमकर हो रही बिक्री