2 Jun, 2025
BY: Komalमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने अपने अध्ययन में पाया कि Mediterranean Diet यानी भूमध्यसागरीय क्षेत्र का भोजन इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) यानी पेट और आंतों की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लक्षणों को कम कर सकता है।
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम करीब 4 से 11 प्रतिशत लोगों में होता है। इस बीमारी से परेशान ज्यादातर लोग दवाइयों की जगह सही डाइट लेना पसंद करते हैं। कम FODMAP डाइट अपनाने से आधे से ज्यादा मरीजों के लक्षण सुधर जाते हैं।
लेकिन इस डाइट को फॉलो करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी मिशिगन मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने ऐसे डाइट विकल्प खोजने की कोशिश की जो आसान हों और लोग उन्हें आसानी से अपना सकें। उन्होंने एक नई डाइट 'FODMAP सिंपल' तैयार की।
इस डाइट में उन्होंने सिर्फ उन्हीं खाद्य पदार्थों पर रोक लगाई है जो IBS के लक्षणों को सबसे ज्यादा बढ़ाते हैं और बाकी चीजों को खाने की इजाजत दी गई है। न्यूरो गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड मोटिलिटी जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन के मुताबिक लोगों को दो समूहों में बांटा गया।
एक समूह ने Mediterranean Diet का पालन किया और दूसरे समूह ने कम FODMAP डाइट का पालन किया। दोनों आहारों पर बारीकी से नज़र रखी गई। भूमध्यसागरीय आहार समूह में 73 प्रतिशत रोगियों में लक्षणों में सुधार देखा गया।
जबकि कम FODMAP आहार समूह में 81.8 प्रतिशत रोगियों में यह सुधार देखा गया। मिशिगन मेडिसिन के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और शोधपत्र के मुख्य लेखक प्रशांत सिंह ने कहा, "कम FODMAP आहार का पालन करना रोगियों के लिए मुश्किल हो सकता है।
इसमें कई चीज़ों को खाने से मना किया जाता है।" शोधकर्ता ने कहा, "कम FODMAP आहार न केवल महंगा और समय लेने वाला है, बल्कि इससे पोषक तत्वों की कमी और खाने की आदतों में समस्याएँ भी हो सकती हैं।
इसलिए भूमध्यसागरीय आहार एक अच्छा विकल्प है।" भूमध्यसागरीय आहार पहले से ही डॉक्टरों के बीच बहुत लोकप्रिय है क्योंकि यह हृदय, मस्तिष्क और समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
Thanks For Reading!