Maruti Suzuki eVitara: मारुति सुजुकी अब केवल पेट्रोल और डीजल गाड़ियों तक सीमित नहीं रहना चाहती। बदलते समय के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara को तैयार किया है। खास बात यह है कि इस गाड़ी को पूरी तरह भारत में बनाया जा रहा है और यह आने वाले समय में विदेशों में भी भेजी जाएगी।
Maruti Suzuki की इस नई इलेक्ट्रिक गाड़ी को हाल ही में जापान में पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाया गया, और यह भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है। यह SUV न केवल दिखने में आधुनिक है, बल्कि इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस भी काफी दमदार हैं। चलिए अब जानते हैं इस गाड़ी से जुड़ी बाकी खास बातें।
जापान में पहली बार दिखाई गई Maruti Suzuki eVitara
Maruti Suzuki eVitara को जापान के हमामात्सु स्टेशन पर एक खास कार्यक्रम में शोकेस किया। वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी की डिजाइन और लुक की काफी तारीफ की। Suzuki जापान ने इस इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं।
यह SUV असल में कंपनी की eVX कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे पहले ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। इसका लुक काफी फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड है, जो इसे दूसरी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग बनाता है।
\浜松駅にて展示開始🎉🎉/
本日より、JR浜松駅新幹線改札内に、バッテリーEV「eビターラ」を先行展示しています😲✨
ぜひ皆さまご覧ください🙌🏻https:/t.co/n9SQrSDqvl pic.twitter.com/4E5M4TCJ8a
\浜松駅にて展示開始🎉🎉/
— スズキ株式会社・四輪公式アカウント (@suzukicojp) July 11, 2025
本日より、JR浜松駅新幹線改札内に、バッテリーEV「eビターラ」を先行展示しています😲✨
ぜひ皆さまご覧ください🙌🏻https://t.co/n9SQrSDqvl pic.twitter.com/4E5M4TCJ8a
भारत में बनेगी, दुनियाभर में होगी एक्सपोर्ट
Maruti Suzuki की यह इलेक्ट्रिक SUV पूरी तरह कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट में बनाई जाएगी। यानी यह एक सच्चे मायनों में मेड इन इंडिया कार होगी। इसके बाद इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजा जाएगा। इस पहल से न सिर्फ Maruti को बढ़त मिलेगी, बल्कि देश की निर्माण शक्ति को भी वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिलेगी।
दो विकल्पों में आएगी eVitara
Maruti Suzuki eVitara को दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इसका पहला वर्जन 49 kWh बैटरी से लैस होगा, जो करीब 142 bhp की पावर और 192.5 Nm टॉर्क देने में सक्षम होगा। वहीं, दूसरा वर्जन 61 kWh की बैटरी के साथ आएगा, जो लगभग 172 bhp की ताकत प्रदान करेगा।
इसके साथ ही एक ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, जिसमें ड्यूल मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह सेटअप करीब 184 bhp की पावर और 300 Nm टॉर्क प्रदान करने में सक्षम होगा। यानी इस गाड़ी में सिर्फ लंबी रेंज ही नहीं, दमदार परफॉर्मेंस भी मिलेगी।
डायमेंशन और साइज
Maruti Suzuki eVitara साइज में एक मिड-साइज SUV है। इसकी लंबाई 4,275 mm, चौड़ाई 1,800 mm और ऊंचाई 1,640 mm बताई गई है। इसका व्हीलबेस 2,700 mm का है, जो इसे अच्छा इंटीरियर स्पेस देता है। ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट बनती है।
यह भी पढ़ेंः-Infinix Hot 60 5G लॉन्च : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Infinix की नई चाल, कम कीमत में जबरदस्त तकनीक
भारत में कब तक लॉन्च हो सकती है?
हालांकि, अभी Maruti Suzuki ने भारत में Maruti Suzuki eVitara की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में यह कार बाजार में आ सकती है। कुछ डीलरशिप्स में इसे शोकेस किया जा रहा है, जिससे यह साफ है कि कंपनी लॉन्च की तैयारी कर रही है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।