Maruti Suzuki : जब भी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों का नाम आता है तो उसमें सबसे पहला नाम कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki का आता है। जिसकी कारें लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। क्योंकि यह कार लोगों के बजट में आ जाती है और इसी के साथ इनमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिल जाते हैं।

Maruti Suzuki ने बेची सबसे ज्यादा कार :

आज हम इस आर्टिकल में उन कारों के बारे में बताने वाले है। जिनकी Sale बीते महीने सबसे ज्यादा हुई हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर Maruti Suzuki कंपनी है जिसने 1 लाख 79 हजार 791 की बिक्री की है। जिसके यह देखने को मिला है कि कंपनी ने सलाना के हिसाब से 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। वही बीते साल इस महीने की बात करें तो कंपनी ने 1 लाख 68 हजार 89 यूनिट्स कारों की बिक्री थी।

महिंद्रा कंपनी ने 19 प्रतिशत की Sale बढ़ोत्तरी :

महिंद्रा कंपनी रिपोर्ट में बताया कि बीते महीने गुरुवार 2025 को 19 प्रतिशत की Sale बढोत्तरी देखी है। जिसके बाद इस कंपनी की कारों की लगभग 84 हजार 170 यूनिट्स कारों की बिक्री में बढोत्तरी हुई है। जो की बीते साल केवल 41 हजार 008 यूनिट्स कार सेल की थी।

TVS की Sale में हुई है 18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी :

इसी के साथ ही TVS कंपनी ने इस साल कुल 16 प्रतिशत की सलाना वृद्धि दर बढ़ाई है जिसके बाद इस कंपनी ने कुल 4 लाख 43 हजार 896 यूनिट्स Sale की बढ़ोत्तरी दर्ज की है जो कि बीते साल 3 लाख 83 हजार 615 यूनिट्स थी। TVS कंपनी ने बताया की दो पहिया वाहनों में कंपनी ने कुल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

जो की बीते साल अप्रैल में 3 लाख 74 हजार 592 यूनिट थी लेकिन इस साल यह बढ़कर 4 लाख 30 हजार 330 यूनिट्स हो गई है। वही बीते साल कंपनी ने केवल 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की थी।

टाटा मोटर्स में आयी गिरावट :

टाटा मोटर्स ने इस साल 6.1 प्रतिशत के साथ 72 हजार 753 यूनिट्स की गिरावट दर्ज की है। लेकिन बीते साल कंपनी ने अप्रैल माह में कुल 77 हजार 521 यूनिट्स सेल दर्ज की थी।

इसी के साथ ही कंपनी ने यह बता की साल 2025 के बीते महीने घरेलू कार बाजार में कारों की बिक्री 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ केवल 70 हजार 963 यूनिट्स रह गई है। वही पीछले साल यानी की 2024 में के इसी महीने में कंपनी ने 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल 45 हजार 199 यूनिट्स की सेल दर्ज की थी।

ये भी पढ़े :- अगर आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति, तो Investment करने से पहले जान लें ये नियम