Luxury Family Car खरीदना हर किसी का सपना होता है। फुल स्पेस के साथ ही कंफर्ट को लॉन्ग ड्राइव के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आप भी कम बजट में लग्जरी फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट मौका है। मारूति सुजुकी कंपनी अपनी लग्जरी फैमिली कार Maruti Invicto पर हजारों में नहीं, बल्कि लाखों में छूट दे रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस 7-सीटर लग्जरी कार पर कितनी छूट मिल रही है, इसकी कीमत क्या है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Invicto Discount

लग्जरी फैमिली कार Maruti Invicto के टॉप मॉडल पर मारूति सुजुकी कंपनी इस समय 1.4 लाख रूपए तक की छूट ऑफर कर रही है। इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट के साथ ही कंपनी ने लॉयल्टी/स्क्रैपेज बोनस को शामिल किया है। इसके अलावा कुछ डीलर मौजूदा छूट के साथ ही पुराने स्टॉक पर 1 लाख रूपए तक की और छूट दे रहे हैं। कीमत की बात करें तो वर्तमान समय में नई दिल्ली में इसकी शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 25.51 लाख रूपए है। इस तरह आपके पास इस लग्जरी फैमिली कार को लाखों रूपए की छूट के साथ अपने घर लाने का शानदार मौका है।

Features हैं धमाकेदार

Invicto के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ के अलावा 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पावर्ड टेलगेट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी कंपनी ने अपनी इस 7-Seater Car में 2.0 लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया हुआ है, जो कि 150 बीएचपी की पावर के साथ 188 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का Mileage देने में सक्षम है।

भर-भर के मिलते हैं सेफ्टी फीचर्स

Maruti Invicto में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग के अलावा रिवरव्यू कैमरा, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, आईसोफिक्स चाइल्ड एंकर सीट, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक व व्हीलक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है।

इसे भी पढ़ेंः- Free Fire Max में अपडेट हुआ 'डेली स्पेशल' सेक्शन: आधी कीमत में पाएं Lucky Koi बंडल और अन्य प्रीमियम आइटम्स

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।