Maruti Baleno Discount : आप एक प्रीमियम और भरोसेमंद हैचबैक की तलाश में हैं, तो जून 2025 आपके लिए परफेक्ट मौका बन सकता है। Maruti Suzuki अपनी चर्चित कार Baleno पर ज़बरदस्त छूट लेकर आई है।
Maruti Baleno Discount स्कीम में ग्राहकों को कुल ₹1.07 लाख तक का लाभ मिल सकता है। इसमें कैश डिस्काउंट, पुराने वाहन के बदले एक्सचेंज बोनस, स्क्रैप पॉलिसी का फायदा और ग्रामीण इलाकों के लिए एक्स्ट्रा छूट भी शामिल हैं।
डीलरशिप पर बात करने से यह भी पता चला कि यह ऑफर कुछ वेरिएंट्स पर सीमित हो सकता है, तो जल्दी कीजिए वरना बाद में "Out of Stock" का बोर्ड टंग सकता है।
Maruti Baleno Discount के साथ कीमत और Variants
Baleno की शुरुआती कीमत ₹6.70 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹9.92 लाख तक जाती है। इसमें Sigma, Delta, Zeta और Alpha जैसे वेरिएंट्स शामिल हैं। यह पेट्रोल और CNG, दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।
Maruti Baleno Discount के अलावा, फीचर्स भी काबिले तारीफ
बलेनो के इंटीरियर और टेक्नोलॉजी ने इसे युवा और फैमिली दोनों कैटेगरी में फेवरेट बना दिया है। इसमें:
9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम
Android Auto और Apple CarPlay
360-डिग्री कैमरा
हेड-अप डिस्प्ले
ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल
पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन
जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में एक लेवल ऊपर ले जाते हैं।
Maruti Baleno Discount ऑफर के साथ मिल रही है 4-स्टार सेफ्टी भी
BNCAP क्रैश टेस्ट में Baleno को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, ईएसपी, हिल होल्ड, ISOFIX, और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। सिर्फ लुक्स नहीं, सेफ्टी में भी Baleno ने बाज़ी मार ली है।
Maruti Baleno Discount में फायदे के साथ शानदार माइलेज
बलेनो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
पेट्रोल मैनुअल: 22.35 – 22.94 km/l
पेट्रोल AMT: 22.9 km/l
CNG: 30.61 Km/kg
यानि ईंधन की बचत भी और परफॉर्मेंस भी।
अंत में एक बात ध्यान देने लायक
अगर आप जून में कार खरीदने की सोच में हैं, तो Maruti Baleno Discount ऑफर को नजरअंदाज करना जेब पर भारी पड़ सकता है। इतने कम रेट में जो सेफ्टी और फीचर्स मिल रहे हैं, वो किसी डील से कम नहीं।
तो फिर क्या सोच रहे हो, इस बार छूट का पूरा फायदा ले लो, वरना जुलाई में फिर ‘नो ऑफर’ वाला टैग ही मिलेगा!
यह भी पढ़ेंः- Dangerous Android Apps : इन ऐप्स को अभी करें डिलीट, वर्ना खाली हो सकता है आपका अकाउंट
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।