26 May, 2025

BY: Komal

हाथ से खाना खाने के हैं ढेरों लाभ, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अगर खाने को चम्मच या कांटे की जगह हाथों से खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हाथ से खाना खाने वाले लोग शरीर के मोटापे को नियंत्रित करने में सफल होते हैं और उनमें पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत कम पाई जाती हैं।

आयुर्वेद में हाथ से खाना खाने के कई लाभकारी फायदों के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, उंगलियों से भोजन को छूने से शरीर के पांच तत्वों (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश) के साथ संतुलन बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

हाथ से खाना खाने से लोगों में भोजन को अच्छी तरह चबाने की आदत विकसित होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। हाथ की उंगलियों से भोजन को छूने पर मस्तिष्क को मिलने वाले संकेत पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं। हाथ से खाने से भोजन की मात्रा निश्चित रहती है, जिससे अधिक भोजन करने की जरूरत कम हो जाती है।

कम खाने से मोटापा नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हाथ से खाना खाने के पीछे हमारा सांस्कृतिक जुड़ाव भी है। हाथ से खाना खाने से हम भोजन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इससे मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच समन्वय बढ़ता है। प्लास्टिक के चम्मच या कांटे की तुलना में अगर हम हाथ से खाते हैं तो हमें चम्मच की जरूरत नहीं पड़ती।

इससे हम पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं। हाथ से खाना खाने के कई फायदे हैं, लेकिन ये फायदे तभी मिलेंगे जब आप स्वच्छता का ध्यान रखेंगे। इसलिए खाने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद तौलिए से हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद ही खाना शुरू करें।

आयुर्वेद के अलावा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। कई शोधों में पाया गया है कि हाथ से खाना खाने और भोजन को धीरे-धीरे चबाने से शुरुआती अवस्था में पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। हाथ से खाना खाने से खाने के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिसे माइंडफुल ईटिंग कहते हैं।

Thanks For Reading!

Next: औषधीय गुणों से भरपूर है ये छोटी सी चीज, पेट की हर समस्या होगी दूर

Read Next