अगर आप 7-Seater के दीवाने हैं तो Mahindra XUV700 आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। इंडियन मार्केट में 7-Seater के मामले में यह काफी दमदार है। हालांकि, ये गाड़ी 5-Seater कॉन्फिगिरेशन में भी आती है लेकिन 7-Seater कार की डिमांड काफी ज्यादा है।
पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में अवेलबल इस कार को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको मोटी रकम चुकानी पड़ती है। हालांकि, आप इस पर Loan कराकर भी इसे अपने घर ला सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में इस कार की कीमत और EMI Calculator को लेकर सारा हिसाब-किताब समझाने वाले हैं।
Mahindra XUV700 की कीमत
महिंद्रा कंपनी की इस 7-Seater कार के प्राइस की बात करें तो 13,99,000 रूपए के Ex-shworoom प्राइस की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है, जो कि 25,75,000 रूपए Ex-Showroom तक जाती है। Mahindra XUV700 के सबसे सस्ते पेट्रोल वेरिएंट Mx 7str की ऑन रोड प्राइस 16.92 लाख रूपए है।
कितना करना होगा डाउन पेमेंट
Mahindra XUV700 को खरीदने का मन बना रहे हैं और पूरा पैसा चुकाने की स्थिति में नही हैं तो आप लोन के जरिए इसे खरीद सकते हैं। इस कार पर अगर आप लोन कराना चाहते हैं तो इस पर आपका 15.23 लाख रूपए का Loan हो सकता है। हालांकि, लोन सैंक्शन की अमाउंट आपके Credit Score पर निर्भर करती है।
अगर आपका क्रेडिट स्कोर उम्मीद से ज्यादा बेहतर है तो Mahindra XUV700 पर आपका अधिक लोन हो सकता है और Down Payment में कम राशि चुकानी पड़ सकती है। अगर आप ये कार खरीदना चाहते हैं तो आपको 1.69 लाख रूपए की डाउन पेमेंट करनी होगी।
हर महीने इतनी देनी पड़ेगी EMI
अगर XUV700 पर चार साल के लिए लोन होता है और इस पर बैंक 9% की दर से ब्याज लगाता है तो आपको 48 महीनों तक हर महीने 38 हजार रूपए प्रति महीने EMI चुकानी पड़ सकती है। अगर आप पांच साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको 9% की ब्याज दर से हर महीने 32 हजार महीने की EMI देनी पड़ेगी।
अगर आपका लोन छह साल के लिए होता है तो आपको इसी हिसाब से 27,500 रूपए हर महीने EMI के तौर पर देने पड़ेंगे। क्रेडिट स्कोर अच्छा है और लोन सात साल के लिए करा लेते हैं तो आपको हर महीने 24,500 रूपए की EMI देनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ेंः-Car Driving tips: Tyre बदलने के इशारे देती है आपकी गाड़ी, ऐसे कर सकते हैं पहचान