महिंद्रा की गाड़ियां भरोसे का दूसरा नाम बन चुकी हैं और इसी वजह से कंपनी की गाड़ियां को खरीदने के लिए लोग महीनों तक इंतजार करते हैं। हम बात कर रहे हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की Mahindra XUV 3XO की। यह सब कॉम्पैक्ट एसयूवी इतनी पॉपुलर हो गई है कि लोग 6 महीनों तक इसके लिए वेट करने को तैयार हैं। अभी जिन लोगों इस एसयूवी को बुक कराया है, उन्हें 6 महीने का वेटिंग पीरियड मिला है।

सेल के मामले में इस XUV को पछाड़ा

Mahindra XUV 3XO ने सेल के मामले में अपने पुराने मॉडल एक्यूवी 300 को भी पछाड़ दिया है। आप इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि बुकिंग खुलने के पहले एक घंटे के भीतर ही इसकी 50 हजार से अधिक मिली थी और आज भी इसकी डिमांड में किसी भी तरह की कमी नही आई है।

इतना मिल रहा वेटिंग पीरियड

XUV 3XO को खरीदने के लिए ग्राहक बेताब हैं लेकिन उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस SUV के वेटिंग पीरियड की बात करें तो यह वेरिएंट और शहर की डीलरशिप के स्टॉक अवेबिलिटी के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। महिंद्रा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के लिए करीब 24 सप्ताह यानी 6 महीनों तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। हालांकि, अगर आप इस एसयूवी को खरीदना चाह रहे हैं तो आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Mahindra XUV 3XO : कीमत

Mahindra Xuv 3xo 2025

Mahindra XUV 3XO को अगर आप खरीदना चाह रहे हैं तो इसका बेस वेरिएंट 7.99 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस से शुरू होता है। इसके अलावा अगर आप इसके टॉव वेरिएंट को अपने घर लाना चाहते हैं तो आपको 15.56 लाख रूपए एक्स-शोरूम तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, इसकी प्राइस भी अलग-अलग शहर व डीलरशिप के आधार पर तय होती है।

फीचर्स

Mahindra XUV 3XO को कंपनी ने 3 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है और यह 21.20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली इस कार में आपको 6 Airbag के साथ 360 डिग्री सराउंड ब्यू, एम्पलीफायर और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे ढेरों फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ेंः-42 हजार की EMI देकर घर ला सकते हैं Toyota Innova Crysta, इतनी है ऑन रोड प्राइस