Mahindra XUV SUV Price Drop: अगर आप भी इस समय एक नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी Mahindra ने अपनी एक पॉपुलर SUV की कीमत में कटौती की है। ये वही SUV है जो हाल ही में अपने नए डिजाइन और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में थी।
महिंद्रा की इस कार की नई कीमतें देखकर ग्राहक काफी खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें पहले से कम दाम में वही कार मिल रही है। आइए जानते हैं कि किस मॉडल की कीमत घटी है और अब ये कितने की मिल रही है।
Mahindra ने घटाई XUV 3XO की कीमत
Mahindra की तरफ से सब-फोर मीटर सेगमेंट में आने वाली SUV XUV 3XO के एक वेरिएंट की कीमत कम की गई है। कंपनी ने AX5 वेरिएंट को लेकर ये फैसला लिया है, जो पेट्रोल इंजन में आता है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन की कीमत में करीब 20,000 रुपए तक की कटौती की गई है।
REVX वेरिएंट के आने के बाद घटाए दाम
Mahindra ने हाल ही में अपनी XUV 3XO SUV का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे REVX नाम दिया गया है। इस नए मॉडल को कंपनी ने AX5 और AX5L के बीच रखा है, जिससे ग्राहकों को एक और ऑप्शन मिल गया है। REVX के आने के बाद Mahindra ने AX5 वेरिएंट की कीमतों में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि सभी वेरिएंट्स की कीमतें संतुलित तरीके से फिट बैठ सकें।
अब कितनी है AX5 की कीमत?
अब Mahindra XUV 3XO का AX5 वेरिएंट पहले के मुकाबले कम कीमत में मिल रहा है। पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत घटकर अब 10.99 लाख रुपए से शुरू हो गई है। अगर आप इसका डीजल मैनुअल वर्जन लेना चाहें तो उसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.19 रुपए लाख तय की गई है। यानी कुल मिलाकर अब इस SUV को खरीदना आपकी जेब पर पहले से हल्का पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः-TVS Jupiter 110: मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट और बजट-फ्रेंडली स्कूटर
Mahindra XUV Price Drop: इन गाड़ियों से है टक्कर
Mahindra XUV 3XO को जिस सेगमेंट में उतारा गया है, वहां पहले से ही कई दमदार कंपनियों की SUVs मौजूद हैं। इसमें इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Skoda Kylaq और Kia Syros जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से है। लेकिन बात जब कीमत और फीचर्स की आती है, तो Mahindra XUV 3XO अपने यूनिक डिजाइन और वैल्यू फॉर मनी ऑफर की वजह से इस भीड़ में अलग नजर आती है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।