देश में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की Mahindra Thar के दीवानों की संख्या कम नहीं है और इसका भौकाल भी अलग है। रग्ड स्टाइल के साथ ही ऑफ-रोड क्षमताओं की वजह से इसने कम समय में ग्राहकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है। हालांकि, अब कंपनी ने Mahindra Thar के कई वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

कंपनी ने हटाया ये Thar का वेरिएंट

महिंद्रा एंड मंहिद्रा कंपनी ने Mahindra Thar के कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट को हटा दिया है। इससे पहले ग्राहकों को एएक्स (ओ) और एलएक्स ट्रिम्स में कन्वर्टिबल टॉप का विकल्प ऑफर किया जाता था लेकिन अब लोग इसके केवल हार्ड टॉप यानी HT वर्जन को ही खरीद सकेंगे। अब कंपनी ने इसे बाजार से पूरी तरह हटा दिया है।

Mahindra Thar

ये थी सबसे सस्ती कन्वर्टिबल एसयूवी

Mahindra जो कि कन्वर्टिबल टॉप के साथ आती थी, वह भारत की सबसे सस्ती कन्वर्टिबल एसयूवी हुआ करती थी लेकिन इसके बंद होने के बाद अब ग्राहक केवल हार्ड टॉप वेरिएंट को ही खरीद पाएंगे। हालांकि, बाजार से हटाने के बावजूद अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा की वेबसाइट पर महिंद्रा थार का कन्वर्टिबल वर्जन मौजूद है लेकिन यहां से भी इसे जल्द ही हटा दिया जाएगा।

ये वेरिएंट हुए बंद

महिंद्रा कंपनी ने Mahindra के जिन वेरिएंट्स को मार्केट से हटाया है, उसमें एक्स (ओ), एलएक्स, एएक्स (ओ) 4डब्ल्यूडी और एलएक्स ओपन डिफरेंशियल वेरिएंट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव डीजल और पेट्रोल दोनो वेरिएंट्स पर लागू हुआ है। पहले बाजार में थार के कुल 19 वेरिएंट बाजार में मौजूद थे लेकिन 8 के बंद होने के बाद अब इनकी संख्या केवल 11 रह गई है।

कंपनी की मंशा है कि वेरिएंट्स की संख्या अगर कम होगी तो ग्राहकों को सिलेक्शन करने में काफी आसानी होगी औ इसकी बिक्री भी तेजी से बढ़ेगी। हालांकि, महिंद्रा कंपनी ने कीमतों कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अभी भी कंपनी ने महिंद्रा थार के बेस मॉडल एएक्स (ओ) आरडब्ल्यूडी एचटी 1.5 डीजल एमटी की कीमत 11.5 लाख रूपए एक्स-शोरूम रखी हुई है। अगर इसके टॉप मॉडल के कीमत पर नजर डालें तो यह 17.6 लाख रूपए एक्स-शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ेंः-मात्र 2 लाख रुपये देखकर Mahindra Thar को ला सकते हैं अपने घर, जानें हर महीने कितनी पड़ेगी EMI