महिंद्रा कंपनी ने अपनी धांसू कार Mahindra BE6 Electric SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। शानदार रेंज, एडवांस फीचर्स और इनोवेटिव डिजाइन के चलते लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इस गाड़ी को BNCAP क्रैश टेस्ट में भी 5-Star Safety Rating भी मिली है।

दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध यह गाड़ी 18.90 लाख रूपए की एक्स-शोरूम प्राइस में शुरूआती कीमत में आता है। अगर आप भी Mahindra BE6 Electric SUV को अपने घर लाने की सोच रहे हैं तो वन टाइम पेमेंट किए बगैर भी इसे घर ला सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में Mahindra BE6 Electric SUV की On Road Price, Down Payment और EMI के बारे में सारी गुणा-गणित समझाने वाले हैं।

Mahindra BE6 Electric SUV प्राइस

देश की राजधानी दिल्ली में इस Electric SUV के बेस वेरिएंट के ऑनरोड प्राइस पर नजर डालें तो यह 19.87 लाख रूपए में आ रही है। इसमें करीब 20 हजार रूपए का रजिस्ट्रेशन चार्ज और 80 हजार रूपए का इंश्योरेंस शामिल हो जाता है।

अगर आप इस Electric SUV को खरीदने के लिए 4 लाख रूपए का डाउन पेमेंट देते हैं तो आपको बचे हुए 15.87 लाख रूपए का बैंक से Loan कराना होगा। क्रेडिट स्कोर बेहतरीन होने पर आपको बैंक से 9% की ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। इस तरह अगर आप 5 साल के लिए लोन कराते हैं तो आपको 33 हजार रूपए प्रति महीने की EMI चुकानी होगी।

जानिए कितना पड़ेगा Interest

इस Electric SUV पर अगर आपका 15.87 लाख रूपए का लोन लेते हैं तो आपको 5 साल यानी कुल 60 महीने तक किस्तों में Interest सहित 19.77 लाख रूपए चुकाना पड़ेगा। अगर आप इसमें अपने 4 लाख Down Payment की रकम को भी जोड़ लेते हैं तो आपको यह गाड़ी 23.77 लाख रूपए में पड़ने वाली है। हालांकि, अलग-अलग City में Mahindra BE6 Electric SUV की ऑन-रोड प्राइस अलग-अलग होगी, इस तरह आपकी ईएमआई में बदलाव हो सकता है।

Mahindra BE6 Electric SUV रेंज

महिंद्रा की दमदार कार SUV के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसमें आपको 59kWh और 79kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं, जिससे आपको 682 किलोमीटर की शानदार रेंज मिलती है। सबसे खास बात यह है कि दोनों बैटरी में 175kWh DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे 20 मिनट में ही 20-80% तक चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः-कार या बाइक का Accident होने पर न हों परेशान, कर लें ये काम, पूरा पैसा देगी Insurance Company