LAVA Agni 4 : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लावा एक बार फिर धूम मचाने को तैयार है। कंपनी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन लावा अग्नि 4 लॉन्च कर सकती है, जिसमें 7000mAh की बैटरी और 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। अगर आप लॉन्ग लास्टिंग बैटरी और हाई-एंड फोटोग्राफी की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
LAVA Agni 4 : क्या होगी कीमत?
ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, लावा अग्नि 4 25,000 रुपये के आसपास की कीमत पर भारतीय बाजार में उतर सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसकी कीमत इसके प्रोसेसर और अन्य फीचर्स पर निर्भर करेगी।
Agni 4 की संभावित लॉन्च डेट
लावा ने अभी तक फोन के लॉन्च की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर हम Agni 3 के लॉन्च टाइमलाइन को देखें, तो नया मॉडल अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि पिछली सीरीज का फोन (Agni 3) अक्टूबर 2024 में रिलीज हुआ था।
LAVA Agni 4 : कैसा होगा डिजाइन और डिस्प्ले?
- डिस्प्ले: 6.78-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट के साथ)
- डिजाइन: स्लीक फिनिश के साथ, पिल-शेप्ड कैमरा आइलैंड (ड्यूल कैमरा + LED फ्लैश)
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 (हाई परफॉरमेंस के लिए)
यह भी पढ़ेंः- AI Talent War : AI की दौड़ में मेटा का बड़ा दांव, जानिए कैसे मार्क ज़करबर्ग लुभा रहे हैं दुनिया के टॉप टैलेंट को!
LAVA Agni 4 : बैटरी और कैमरा फीचर्स
- 7000mAh की मॉन्स्टर बैटरी – कई दिनों तक बिना चार्ज किए चलेगा फोन
- 50MP ड्यूल पीछे का कैमरा – शानदार फोटोग्राफी अनुभव
- फ्रंट कैमरा: अभी तक डिटेल्स स्पष्ट नहीं, लेकिन 32MP सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Lava Agni 3 vs Agni 4 – क्या होगा बेहतर ?
फीचर | Lava Agni 3 | Lava Agni 4 (अनुमानित) |
---|---|---|
प्रोसेसर | Dimensity 7300X | Dimensity 8350 |
बैटरी | 5000mAh | 7000mAh |
कैमरा | 50MP सिंगल | 50MP ड्यूल |
डिस्प्ले | 6.78-इंच AMOLED | 6.78-इंच AMOLED (120Hz) |
कीमत | Rs. 20,999 (8GB+128GB) | Rs. 25,000 (अनुमानित) |
क्या Lava Agni 4 खरीदने लायक होगा?
अगर यह फोन 25,000 रुपये या उससे कम में लान्च होता है तो यह भारतीय बाजार में पावरफुल बैटरी और अच्छे कैमरा वाले फोन की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर अक्टूबर 2025 में लॉन्च होता है, तो फेस्टिव सीजन में इसे एक अच्छी डील में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः- OnePlus Nord 5 : 10 बातें जो आपको खरीदने से पहले पता होनी चाहिए
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।