किचन में हंसी-मजाक और तड़के के साथ जब सितारे आमने-सामने आते हैं, तो एंटरटेनमेंट का तड़का कुछ और ही होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला ‘Laughter Chefs Season 2’ में, जहां आखिरी पल तक किसी को यकीन नहीं था कि Laughter Chefs 2 winner कौन बनेगा। पहले से फेवरेट माने जा रहे कंटेस्टेंट्स को फिनाले में जबरदस्त टक्कर मिली और बाजी पलट गई। अब शो का नाम विनर के नाम के साथ फाइनल हो चुका है और फैन्स इस रिजल्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
करण और एल्विश ने रचा इतिहास, बन गए Laughter Chefs 2 winner
इस सीजन की ट्रॉफी करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने अपने नाम कर ली है। शुरुआत में इस जोड़ी को बहुत से लोग अंडरडॉग मान रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे एपिसोड्स आगे बढ़े, दोनों ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। फिनाले के बाद अब यह जोड़ी आधिकारिक तौर पर Laughter Chefs 2 winner बन चुकी है। एल्विश की शुरुआत अब्दू रोजिक के साथ हुई थी, लेकिन उनके शो छोड़ने के बाद करण ने टीम में एंट्री ली और फिर दोनों ने मिलकर धमाल मचा दिया।
अली गोनी और रीम शेख रहे रनर-अप, मिला डायमंड स्टार
पिछले सीजन के विनर अली गोनी इस बार रीम शेख के साथ मैदान में उतरे थे। दोनों की जोड़ी ने शुरुआत से ही अच्छा परफॉर्म किया और टॉप फेवरेट्स में शामिल रही। Laughter Chefs Season 2 trophy के लिए इनकी टीम पूरी जान लगाकर खेली, लेकिन फाइनल राउंड में करण-एल्विश ने उन्हें पछाड़ दिया। हालांकि, अली और रीम को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा, क्योंकि उन्हें 'डायमंड स्टार' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें-25 आईपीएस अफसर पहुंचे आमिर खान के घर, अचानक वायरल हुए वीडियो ने बढ़ाई हलचल
फिनाले में मिनटों में बदली कहानी, प्राइज मनी बनी रहस्य
Laughter Chefs 2 finale बेहद रोमांचक रहा। करण-एल्विश और अली-रीम की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में अली और रीम की बढ़त थी, लेकिन आखिरी राउंड में करण और एल्विश ने जबरदस्त कमबैक किया और reality show winner बन गए। शो की ट्रॉफी के साथ उन्हें एक बड़ी प्राइज मनी भी दी गई, जिसकी राशि को फिलहाल छुपाकर रखा गया है।
करण बोले – मुझे नहीं पता था कि मैं किचन में टिक पाऊंगा!
विजेता बनने के बाद करण कुंद्रा ने कहा कि उन्होंने इस शो के पहले सीजन में पहली बार किचन में कदम रखा था और तब उन्हें नहीं लगता था कि वे कभी खाना बना पाएंगे। लेकिन Laughter Chefs 2 winner बनने के बाद उन्होंने ये साबित कर दिया कि अगर कुछ सीखने का जज़्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि शूटिंग भले ही 40-50 मिनट की दिखती हो, लेकिन असल में टीम 16 घंटे शूट करती थी और ये अनुभव काफी मजेदार रहा।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।