भारत में Laptop का मार्केट काफी तेजी से बूम कर रहा है और लोग इसे जमकर खरीद रहे हैं। अगर आप भी लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस समय आपके पास बढ़िया मौका है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस समय 50 हजार के बजट में आने वाले लैपटॉप्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं Laptops Under 50,000 के बारे में सारी डिटेल।

HP Victus Gaming Laptop

HP Victus Gaming Laptop

अगर आप HP Victus Gaming Laptop को खरीदना चाहते हैं तो इसे आप Amazon से केवल 48,003 रूपए में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 15.6 इंच की फुल एचडी रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा एएमडी राइजेन 5 5600एच के साथ एएमडी 4जीबी रेडियोन आरएक्स 6500एम से पूरी तरह लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 8 जीबी डीडीआर4 और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गई है। यह Windows11 पर काम करता है।

Lenovo IdeaPad Slim 3

Lenovo IdeaPad Slim 3

Laptops Under 50,000 में Lenovo IdeaPad Slim 3 भी शामिल है और इसे आप 48,850 रूपए में खरीद सकते हैं। इसमें इंटेल कोर आई5-12450एच 12टीएच जेन प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज कैपिसिटी मिलती है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। खास बात यह है कि यह बिल्ट इन एलेक्सा के साथ आता है और यह Windows 11 पर काम करता है।

Dell Vostro 15-3520 Laptop

Dell Vostro 15 3520 Laptop

49,761 रूपए में अमेजन पर लिस्टेड Dell Vostro 15-3520 Laptop में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है। इसमें 12th जेन इंटेल कोर आई5-1235यू प्रोसेसर दिया गया है, जो कि इसे परफॉर्मेंस में काफी दमदार बनाता है। इसमें 16 जीबी डीडीआर4 रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें आपको 1 की वारंटी भी मिलती है और यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है।

Laptops Under 50,000 : ASUS Vivobook 15

ASUS Vivobook 15

Laptops Under 50,000 में ASUS Vivobook 15 अमेजन पर लिस्ट है और इसे आप केवल 35,990 रूपए में खरीद सकते हैं। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और इंटेल कोर आई3-115 प्रोसेसर दिया गया है। यह विंडोज 11 होम पर काम करता है।

यह भी पढ़ेंः-Samsung Galaxy Buds Core : नए बजट-फ्रेंडली वायरलेस ईयरबड्स, 5K से कम कीमत में AI और प्रीमियम फीचर्स