भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। लगातार ऑटोमोबाइल कंपनियां धांसू रेंज के साथ प्रीमियम इंटीरियर वाली इलेक्ट्रिक कार्स को बाजार में उतार रही हैं। पिछले दिनों बाजार में लॉन्च किए गए Kia Carens Clavis EV भी काफी धांसू रेंज के साथ बाजार में उतरी है।
अगर आप इसे ईवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको एक बार में पेमेंट करने की जरूरत नही है। इसे आप Bank Loan के जरिए भी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी कीमत, बैंक लोन, ईएमआई व डाउन पेमेंट के बारे में पूरी डिटेल बताने वाले हैं।
Kia Carens Clavis EV: कीमत
Kia Carens Clavis EV के लॉन्च रेंज वेरिएंट एचटीएक्स के एक्स-शोरूम प्राइस की बात करें तो यह 22.49 लाख रूपए की कीमत के साथ आती है। अगर आप इसकी डील दिल्ली में लॉक करते हैं तो यह आपको 23.62 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में मिल जाएगी। ऑन रोड प्राइस में 91 हजार रूपए के इंश्योरेंस चार्ज और 22 हजार टीसीएस चार्ज भी देना होगा।
इतना देना होगा डाउन पेमेंट

अगर आप इस इलेक्ट्रिक ईवी को खरीदने का मन बना रहे हैं और इसके लिए आप 5 लाख रूपए Down Payment करते हैं तो आपको बैंक से 18.62 लाख रूपए का लोन लेना होगा। अगर यह बैंक लोन आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर सात साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 29,968 रूपए की ईएमआई भरनी पड़ सकती है। हालांकि, आपको बैंक से लोन कितना मिलता है और इस पर कितने प्रतिशत ब्याज लगता है, यह काफी हद तक आपके क्रेडिट स्कोर पर ही डिपेंड करता है।
यह भी पढ़ेंः-नए डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Renault Triber Facelift, जानिए कितनी हो सकती है कीमत
सात सालों में इतना देना होगा ब्याज
Kia Carens Clavis EV को खरीदने के लिए अगर आप बैंक से 18.62 लाख रूपए का लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर से लेते हैं तो आपको हर महीने 29,968 रूपए ईएमआई के तौर पर देने होंगे। इस तरह आपको सात साल के भीतर कुल मिलाकर 6.54 लाख रूपए ब्याज के तौर पर देने होंगे। इस तरह कार की कुल कीमत करीब 30.17 लाख रूपए पड़ेगी।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।