JRD Tata biopic: नसीरुद्दीन शाह उन उम्दा कलाकारों में से हैं जो एक्टिंग को सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी मानते हैं। वह हर किरदार में कुछ ऐसा जान फूंक देते हैं जो दिल में सीधा उतरता है।
त्रिदेव, वेडनेसडे और मोहर जैसी ऐसी तमाम फिल्में हैं जिनसे नसीरुद्दीन शाह ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वही, एक बार फिर शाह एक खास भूमिका के साथ लौट रहे हैं। इस बार वह जेआरडी टाटा, जो भारत के बिजनेस इतिहास की सबसे बड़ी शख्सियत में से एक है उन पर बन रही वेब सीरीज Made In India – A Titan Story स्टोरी में दिखेंगे।
JRD Tata biopic: कौन थे जेआरडी टाटा?
जेआरडी टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, वो एक दूरदर्शी सोच रखने वाले इंसान थे। उन्होंने न सिर्फ टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि देश को उसकी पहली एयरलाइन भी दी। उनके बनाए ब्रांड्स जैसे टाइटन आज भी लाखों लोगों की पसंद हैं।
उनकी सोच, मेहनत और नेतृत्व को इस सीरीज के जरिए पहली बार पर्दे पर दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि जेआरडी टाटा के 121वीं जयंती पर इस बायोपिक की कुछ तस्वीरें साझा की गई, जिसमें नसरुद्दीन शाह काफी गंभीर स्थिति में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
JRD Tata biopic: अब ओटीटी छोड़ेंगे अभिनय की छाप
नसरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah as JRD Tata)
को गंभीर और गहरे किरदार निभाने के लिए पहचाना जाता है। चाहे वो थियेटर हो, फिल्म हो या अब ओटीटी, वो हर मीडियम में अपने अभिनय की छाप छोड़ते हैं। जेआरडी टाटा जैसे शांत और असरदार व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करना आसान नहीं, लेकिन शाह के अनुभव और हुनर से दर्शकों को उम्मीद है कि वो फिर एक बार कुछ ऐसा कर दिखाएंगे जो लंबे वक्त तक याद रहेगा।
यह भी पढ़ेंः-क्या है Future Ready Organization Plan, जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही TCS
सीरीज से क्या हैं उम्मीदें?
Made In India – A Titan Story की बात करें तो यह केवल एक बायोपिक (JRD Tata biopic) नहीं, बल्कि भारत के बिजनेस की एक झलक दर्शाएगा। ये सीरीज दिखाएगी कि कैसे एक इंसान के फैसले और नजरिया पूरे देश की दिशा बदल सकते हैं। आपको बता दें कि यह बायोपिक अगले साल यानी 2026 में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।