Telecom और Entertainment सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब Jio ने नए मार्केट में एंट्री करते हुए स्मार्ट टीवी JioTele OS को लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने पिछले साल ही अपनी एजीएम में इस स्मार्ट टीवी JioTele OS का ऐलान किया था, जिसे अब लॉन्च कर दिया गया है। JioTele OS के जरिए कंपनी ने स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मार्केट में एंट्री की है। स्मार्ट टीवी JioTele OS आपको काफी कीमत पर वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस देने वाली है।

JioTele OS के लिए इन कंपनियों के साथ किया कोलैब

JioTele OS ऑपरेटिंग सिस्टम जियो की टीवी में नही आएगा। इसके लिए Jio कंपनी ने Kodak, Thomson, TCL, BPL जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब किया है। JioTele OS का मार्केट में सीधा मुकाबला शाओमी के पैचवॉल, एलजी के वेबओएस और दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम्स से होगा।

JioTele OS में ये चीजें होंगी खास

JioTele OS के खासियत की बात करें तो इसमें AI बेस्ड कंटेंट रिकमेंडेशन आपको मिलने वाला है। इसके जरिए आपको आपकी पसंद के Content आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि रिकमेंडेशन यूजर हिस्ट्री पर बेस्ड होंगे या फिर इसके लिए कोई दूसरा तरीका यूजर्स को इस्तेमाल करना होगा। JioTele OS की खासियत यह है कि आपको इस पर कई सारे टीवी चैनल का एक्सेस, OTT प्लेटफॉर्म्स और कई क्लाउड गेम्स का भी एक्सेस मिलने वाला है।

JioTele OS देगा स्मूद और लैग फ्री एक्सपीरियंस

JioTele OS के अन्य खूबियों पर नजर डालें तो इसमें आपको काफी स्मूद और लैग फ्री एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस पर यूजर्स 4K रेज्योलूशन के कंटेंट देख पांएगे। इसके अलावा JioTele OS में आपको रेगुलर Updates भी मिलते रहेंगे, जिससे ये नए Apps के साथ कंपैटिबल बना रहेगा। कंपनी की मंशा है कि वह JioTele OS ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए भारतीय घरों के Smart TV एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना सके।

JioTele OS काफी सस्ता होगा और इसमें आपको प्रीमियम ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फीचर भी मिलने वाले हैं। JioTele OS 21 फरवरी से शुरू हो रहा है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में JioTele OS को दूसरे ब्रांड्स के टीवी पर भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, JioTele OS एंड्रायड पर बेस्ड है या नहीं, अभी यह भी साफ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ेंः-119 Apps Ban: भारत सरकार का बड़ा एक्शन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यूज