iQOO Neo 11 Series: iQOO अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक और जबरदस्त एंट्री करने की तैयारी में है। चर्चा है कि कंपनी साल के आखिर तक Neo 11 और Neo 11 Pro नाम के दो नए फोन चीन में लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात ये है कि लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोंस के कुछ बड़े फीचर्स लीक हो गए हैं। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या ये नए मॉडल मिड-रेंज कैटेगरी में फिर से हलचल मचाएंगे? चलिए जानते हैं एक एक करके फोंस से जुड़ी हर खास बात।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में होगा बड़ा दम
लीक जानकारी के मुताबिक iQOO Neo 11 सीरीज में इस बार दो अलग-अलग प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। जहां Neo 11vमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है, वहीं Neo 11 Pro को MediaTek Dimensity 9500 के साथ उतारा जा सकता है। ये दोनों ही चिपसेट फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं,
डिस्प्ले, डिजाइन और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारियां
iQOO Neo 11 सीरीज को लेकर जो डिटेल्स लीक हुई हैं, उनके मुताबिक इसमें करीब 6.8 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई-क्वालिटी 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि फोन की बॉडी मेटल फ्रेम से बनी होगी, जिससे इसका लुक और फील काफी प्रीमियम लगेगा। बैटरी को लेकर भी बड़ी बात सामने आई है, इसमें 7,000mAh से ज्यादा की दमदार बैटरी हो सकती है और साथ ही 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
सॉफ्टवेयर और एक्स्ट्रा फीचर्स भी कम नहीं
इन फोंस में Android 16 बेस्ड OriginOS 6 मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा इनमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो आमतौर पर हाई-एंड स्मार्टफोंस में मिलते हैं।
यह भी पढ़ेंः-EPFO Services On DigiLocker : PF बैलेंस, UAN कार्ड और पेंशन डिटेल्स अब ऑनलाइन एक्सेस करें
iQOO Neo 11 भारत में कब आएगा और क्या होगी कीमत?
फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन चीन में यह सीरीज नवंबर या दिसंबर 2025 तक आ सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 30,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच हो सकती है, जिससे यह मिड-रेंज कैटेगरी में तगड़ा कॉम्पिटिशन देने वाली बन सकती है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।