सितंबर महीने में लॉन्च होने वाले iPhone का इंतजार करोड़ों लोगों को होता है। हर साल एप्पल कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करती है और इसे खरीदने के लिए ग्राहक टूट पड़ते हैं। अगर आप अपकमिंग iPhone 17 Series का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए निराशा वाली खबर है। इस साल कंपनी iPhone 17 Pro Max मॉडल को नहीं लॉन्च करेगी।
बदल सकता है iPhone 17 Pro Max का नाम
इसको लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि एप्पल कंपनी इस साल iPhone 17 Pro Max को लॉन्च करके इसे किसी और नाम से लॉन्च कर सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह एप्पल कंपनी की तरफ से बड़ा बदलाव होगा।
Ultra का हो सकता है इस्तेमाल
एप्पल कंपनी के लिए अल्ट्रा नाम नया नही हैं और साल 2022 में इसे कंपनी ने अपने M1 Ultra Chip के साथ यूज किया था। इसके बाद कंपनी अपने कई हाई एंड प्रोडक्ट्स में अल्ट्रा का टैग यूज करने लगी। कहा जा रहा है कि iPhone 17 Pro Max को आईफोन 17 प्रो अल्ट्रा नाम से लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी के प्रीमियम और पावरफुल डिवाइसेज की पहचान बनता जा रहा है। अभी तक एप्पल वॉच अल्ट्रा, एम2 अल्ट्रा चिप के अलावा कारप्ले अल्ट्रा जैसे प्रोडक्ट लॉन्च हो चुके हैं।
नाम को लेकर रहता है काफी सतर्क
17 Pro Max के नाम बदलने की चर्चा तेजी से चल रही है। दरअसल, एप्पल अपने आईफोन मॉडल्स के नामों को लेकर काफी सतर्कता बरतता है और इसके लिए प्लस, प्रो, प्रो मैक्स जैसे नामों का ही इस्तेमाल करता आया है।
2022 में ही ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने कहा था कि एप्पल कंपनी फ्यूचर में अपने सबसे प्रीमियम और हाईएंड मॉडल के लिए अल्ट्रा नाम का इस्तेमाल कर सकती है। अब उनकी बात सही साबित होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro Max के साथ कंपनी इसे यूज कर सकती है।
क्यों हो रहा है बदलाव
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple कंपनी इसे लाइनअप के नाम बदलने को सही समय मान रही है। इस साल ही आईफोन 17 एयर को लॉन्च करने जा रही है और इसी समय इसके नाम बदलने को भी कंपनी मुफीद समय मान रही है।
यह भी पढ़ेंः-Turkey और Azerbaijan के बुरे दिन शुरू, भारतीयों ने कर डाला ये काम