अगर आप भी iPhone 16 खरीदने के लिए डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे तो Tata Chroma आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। Apple के इस फोन की कीमत हजारों रूपए गिर गई, जिससे अब आप इसे iPhone 16e की कीमत में खरीद सकते हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर को मिलाकर आपके हजारों रूपए इस फोन की डील में बचने वाले हैं। Apple का iPhone 16 परफॉर्मेंस से लेकर कैमरे के मामले में काफी दमदार है। आइए जानते हैं iPhone 16 के कीमत और ऑफर के बारे में सारी डिटेल।
71,940 रूपए की कीमत में मिल रहा iPhone 16
अगर बेस मॉडल यानी 128GB स्टोरेज वेरिएंट के प्राइस की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 79,900 थी लेकिन टाटा के Chroma पर अब यह 71,490 रूपए में लिस्टेड है। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई, एसबीआई या फिर कोटक बैंक के Credit Card से पेमेंट करते हैं तो आपको इसमें 4,000 रूपए की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इन ऑफरों के बाद फोन की इफेक्टिव प्राइस 67,490 रूपए हो जाती है।
iPhone 16e के बजट में खरीदें फोन
अगर आपका बजट एप्पल के सबसे सस्ते फोन iPhone 16e का है तो भी आप iPhone 16 के बेस वेरिएंट को खरीद सकते हैं। Tata Chroma के अलावा बैंक के क्रेडिट कार्ड्स पर मिल रही छूट से फोन की इफेक्टिव प्राइस 67,490 रह जाती है यानी यह iPhone 16e की कीमत 59,900 रूपए के आस-पास आ जाती है। दोनों स्मार्टफोन्स के बीच प्राइस गैप सिर्फ 7,590 रूपए रह जाता है। ऐसे में अगर आप iPhone 16e लेने की सोच रहे थे तो थोड़ा सा बजट बढ़ाकर आप इस फोन को खरीद सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर में मिल सकती है और ज्यादा छूट
टाटा के Chroma पर इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिससे आप iPhone 16 को और भी सस्ते रेट में खरीद सकते हैं। अगर आप पुराना फोन है और उसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आप पुराने फोन पर अधिकतम 60,766 रूपए तक की छूट पा सकते हैं।
हालांकि, आपके फोन के Model और Condition पर ही एक्सचेंज प्राइस डिपेंड करती है यानी इसमें कोई फिक्स अमाउंट आपको नहीं मिलने वाला है। इस तरह एक्सचेंज ऑफर पर ये फोन सस्ते रेट में मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि Android फोन की अपेक्षा हमेशा iPhone की एक्सचेंज वैल्यू ज्यादा होती है।
यह भी पढ़ेंः-EliteBook AI Laptop Launch : प्रोफेशनल्स के लिए लॉन्च हुआ HP का धांसू लैपटॉप, मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।