चीन को दुनिया का काफी गुप्त देश माना जाता है, जहां से जानकारियां काफी छनकर ही लोगों के सामने आ पाती हैं। अब यह बात साबित भी हो गई है। फ्रीडम हाउस की 2021 की Freedom on the Net Reports की मानें तो चीन दुनिया के उन 70 देशों में सबसे ऊपर है, जहां पर इंटरनेट पर सबसे अधिक नियंत्रण देखा गया है। हालत यह रही कि इस रिपोर्ट में China को 100 अंकों में से केवल 10 अंक ही मिले, ऐसे में यह अंक ही वहां पर Internet Freedom की स्थिति को बयां करने के लिए काफी हैं।
China अपनाता है ये Internet सिस्टम
Freedom on the Net Reports की मानें तो चीन अपने यहां इंटरनेट पर कड़ा नियंत्रण रखने के लिए ‘ग्रेट फायरवाल’ सिस्टम को अपनाता है। यह एक ऐसा सिस्टम होता है, जो कि देश के भीतर और बाहर जाने वाले इंटरनेट ट्रैफिक को पूरी तरह नियंत्रित करता है। इससे सरकार को सामग्री को फिल्टर करने की पूरी ताकत मिलती है। चीन का पड़ोसी देश वियतनाम भी कुछ इसी तरह की प्रणाली को अपना रहा है। Iran और South Korea भी इंटरनेट पर नियंत्रण रखने के लिए ग्रेट फायरवाल सिस्टम को ही अपनाते हैं।
इन देशों में फेमस है ये Model
Freedom on the Internet Reports में यह बात सामने आई है कि ग्रेट फायरवाल सिस्टम दक्षिण-पूर्वी एशिया के कई देशों में भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कहा जा रहा है कि कंबोडिया और थाईलैंड जैसे देशों ने भी हाल ही में कठोर इंटरनेट नीति अपनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। हालांकि, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देशों में इंटरनेट पर कड़ा प्रतिबंध काफी आम माना जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मिस्र और बहरीन इस सूची में काफी ऊंचे स्थान पर काबिज हैं।
इस स्थान पर काबिज है Russia
Freedom on the Internet Reports में रूस को 70 देशों में 11वां स्थान मिला है। सामने आई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि रूस में ऑनलाइन सामग्री पर रोक, प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करना, झूठी सूचनाओं का प्रचार करना, साइबर हमले होना और यूजर्स पर कार्रवाई करने जैसे कई उपाय शामिल हैं। रिपोर्ट यह बात भी सामने आई है कि रूस में साइबर कानूनों को अब पहले से अधिक सख्त कर दिया गया है। यह रिपोर्ट इस तरफ साफ इशारा कर रही है कि सरकारें Internet का उपयोग नियंत्रण और निगरानी करने के लिए कर रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः- Free Fire Max में अपडेट हुआ 'डेली स्पेशल' सेक्शन: आधी कीमत में पाएं Lucky Koi बंडल और अन्य प्रीमियम आइटम्स