यूपी में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने जनवरी महीने में एक अभियान की शुरूआत की जिसमें यूपी के युवा ब्याज मुक्त 5 लाख रूपये का LOAN लेकर अपने बिजनेस की शूरूआत कर सकते हैं. योगी सरकार युवाओं को अपने नए स्टार्टअप और उद्यमी बनाने के लिए बिना ब्याज पर LOAN दे रही है. इसके लिए सीएम योगी की ओर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना विकास अभियान की शुरूआत की गई है.

इस योजना के तहत जो भी युवा अपने स्टार्टअप को शुरूआत करना चाहते हैं, लेकिन इसके आगे पैसें रोड़ा बन रहे हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ कागजी प्रक्रिया करके आप बैंक से LOAN ले सकते हैं और अपने स्टार्टअप को शुरूआत करके ऊंचाईयों तक ले जा सकते हैं.

6 महीने तक LOAN पर नहीं देनी होगी EMI:

इस योजना में 6 महीने तक युवा उद्यमी को किसी तरह की कोई EMI नहीं देनी होगी. इसके साथ ही अगर युवा उद्यमी तय समय यानी 4 साल के अंदर LOAN की रकम को को अदा कर देते हैं तो सरकार की ओर से 50 हजार रूपये की छूट दी जाएगी.

पूरे प्रदेश में लागू है ये योजनाः

ये योजना पूरे प्रदेश में लागू है. बनारस के संयुक्त आयुक्त उद्यम उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक अगर बनारस मंडल की बात की जाए तो यहां पर 2500 युवाओं ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. बनारस के 647 युवाओं को नए स्टार्टअप के लिए 288 लाख रूपये लोन स्वरुप दिए जा चुके हैं. लोन मिलने के बाद युवाओं ने अपने स्टार्टअप को गति दे दी है. इसके अलावा आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं.

बिना गारंटी के मिल रहा LOAN:

इस योजना के तहत नए स्टार्टअप के लिए बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है. इसके लिए आपकी उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. अगर आप इस उम्र के हैं तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं. बैंक की ओर से अप्रूवल मिलते ही आपको लोन की राशि दे दी जाएगी.

ये भी पढ़ेंः BSNL: जल्दी करें, महज 1200 में पाएं 365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज, ये कंपनी ले आई सबसे सस्ता रिचार्ज

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।