Infinix GT 30 5G+: Infinix भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और शानदार डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का नया फोन Infinix GT 30 5G+ 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Flipkart पर बने माइक्रोसाइट से इस फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। अब कंपनी ने इसके कुछ और खास फीचर्स का खुलासा किया है।
शानदार कैमरा सेटअप के साथ आएगा Infinix GT 30 5G+
इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह कैमरा डिटेल और क्लैरिटी में शानदार है।
इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। यह ग्रुप फोटो और लैंडस्केप के लिए बेहद उपयोगी होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
फोटो एडिटिंग को आसान बनाने के लिए AI फीचर्स भी शामिल हैं। जैसे — AI Eraser, AI Extender और AI Cutout।
Infinix GT 30 5G+ : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस फीचर्स
GT 30 5G+ में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है।
फोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को 10+ घंटे BGMI, 20+ घंटे YouTube, और 12+ घंटे Google Maps का बैकअप मिलेगा।
यह भी पढे़ंः- Vivo Y400 Pro 5G Vs Realme P3 Pro 5G की पूरी तुलना : जानें किसमें है सबसे ज्यादा दम
Infinix GT 30 5G+ : कूलिंग सिस्टम और गेमिंग के लिए तैयार
फोन में 3D वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। इसमें ग्रेफाइट, कॉपर और स्टेनलेस स्टील की 6 लेयर शामिल हैं। इसका कूलिंग एरिया 5400mm है।
साथ ही X-Axis लीनियर वाइब्रेशन मोटर और 6-Axis Gyroscope जैसे फीचर्स गेमिंग को और बेहतर बनाते हैं।
Infinix GT 30 5G+ : डिजाइन, साउंड और एक्स्ट्रा फीचर्स
GT 30 5G+ IP64 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, जिससे यह हल्की बारिश और धूल में भी सुरक्षित रहता है। डिवाइस में ड्यूल स्पीकर्स के साथ Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे साउंड क्वालिटी बेहतरीन होती है।
एक खास फीचर है – 'कॉल्स विदाउट नेटवर्क', जो केवल Infinix से Infinix डिवाइस के बीच काम करता है। यानी नेटवर्क न होने पर भी आप कॉल कर सकेंगे।
यह स्मार्टफोन XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। यह डिवाइस तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा – Pulse Green, Cyber Blue, और Blade White।
यह भी पढे़ंः- Google Vs Apple AI War : एप्पल के 'कमिंग सून' AI फीचर्स का गूगल ने बनाया मजाक
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।