भारत का विदेशी मुद्रा भंडार यानी Forex Reserve बढ़ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को इंडियन इकोनॉमी को लेकर यह खुशखबरी देश के लोगों को दी है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जानकारी देते हुए बताया कि Forex Reserve 14 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 305 मिलियन डॉलर से बढ़कर 654.271 बिलियन डॉलर हो गया है। इस तरह देखें तो पिछले सप्ताह देश के Forex Reserve में 15.267 बिलियन डॉलर की तीव्र वृद्धि हुई है। यह पिछले दो साल में सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल बताया जा रहा है।

कठिन समय में बढ़ा भारत का Forex Reserve

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी को लेकर यह आंकड़े तब जारी किए है, जब रूपए को स्थिर रखने के लिए Forex Market में हस्तक्षेप और मुद्रा पुनर्मूल्यन के कारण रिजर्व में काफी गिरावट देखी गई है।

दरसअल, पिछले हफ्ते रिजर्व में आए उछाल के पीछे की वजह बताई जा रही है कि इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 10 बिलियन डॉलर के हुए फॉरेक्स स्वैप ने बड़ी भूमिका अदा की है। पिछले साल यानी 2024 के सितंबर माह की बात करें तो इस दौरान भारत का Forex Reserve 704.885 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

जानिए किन-किन चीजों में हुई बढ़ोत्तरी

मुद्रा भंडार के साथ कई चीजों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे Indian Economy के लिए खुशखबरी है। Forex Reserve में बढ़ोत्तरी से इकोनॉमी के और अधिक मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है। विदेशी मुद्रा संपत्ति यानी FCA की बात करें तो यह 96 मिलियन डॉलर से बढ़कर 557.186 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। बता दें कि FCA में यूरो, पाउंड और येन के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव ज्यादा शामिल होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि डॉलर ने भारत की झोली भर दी है।

Gold का भंडार भी बढ़ा

मुद्रा भंडार के साथ ही सोने के भंडार में भी वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि अब देश में सोने का भंडार 66 मिलियन डॉलर से बढ़कर 74.391 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। आईएफएफ के साथ एसडीआर 51 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.262 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। आईएमएफ के भारत की रिजर्व स्थिति पर नजर डालें तो यह 283 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.431 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ेंः-Gold Price Today : होली से पहले सोने की कीमतों में बंपर उछाल, 24 कैरेट वाले गोल्ड की इतनी बढ़ गई कीमत