India Smartphone Exports : भारत के Export Sector में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बीते वित्त वर्ष 2024-25 में स्मार्टफोन ने पहली बार पारंपरिक निर्यात उत्पादों, पेट्रोलियम और हीरे, को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे बड़ा Exporter Product बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल भारत की विनिर्माण क्षमता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक बाजार में देश की बढ़ती साख की पुष्टि भी करती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में स्मार्टफोन का कुल निर्यात 55 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 24.14 Billion Dollars तक पहुंच गया। यह आंकड़ा Last Business Year 2023-24 में 15.57 Billion Dollars था जबकि उससे पहले के Business Year 2022-23 में 10.96 अरब डॉलर था।

India Smartphone Exports : अमेरिका बना सबसे बड़ा आयातक, जापान ने भी दिखाई रुचि

India Smartphone Exports में सबसे बड़ी छलांग अमेरिका को हुई बिक्री में देखी गई। साल 2024-25 में अमेरिका को 10.6 अरब डॉलर मूल्य के Smartphone Export किए गए, जबकि यह आंकड़ा 2023-24 में 5.57 Billion Dollars और 2022-23 में सिर्फ 2.16 Billion Dollars था। तीन वर्षों में अमेरिका को निर्यात करीब पांच गुना बढ़ा है। इसी तरह, जापान को Smartphone Export चार गुना बढ़कर 52 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो 2022-23 में केवल 12 करोड़ डॉलर था।

अन्य शीर्ष बाजार: नीदरलैंड, इटली और चेक गणराज्य

स्मार्टफोन के अन्य प्रमुख आयातकों में नीदरलैंड, इटली और चेक गणराज्य शामिल हैं। नीदरलैंड को निर्यात 2022-23 के 1.07 Billion Dollars से बढ़कर 2024-25 में 2.2 Billion Dollars हो गया। इटली को निर्यात 72 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.26 Billion Dollars हो गया। चेक गणराज्य को निर्यात 65 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.17 Billion Dollars हो गया।

India Smartphone Exports: पीएलआई योजना बनी बढ़त की रीढ़

वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, यह तेजी से हुआ विस्तार भारत को वैश्विक स्मार्टफोन निर्माण हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह उछाल उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) के चलते संभव हुआ है, जिसने देश में निवेश को बढ़ाया, घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहन दिया और भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से अधिक मजबूती से जोड़ा।

वैश्विक मंच पर भारत की नई छवि

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इस तेज़ विकास के साथ India Smartphone Exports में अग्रणी बन गया है। पहली बार, यह उत्पाद पेट्रोलियम और हीरे जैसे पारंपरिक निर्यात उत्पादों से आगे निकल गया है। आने वाले वर्षों में यह प्रवृत्ति और मजबूत होगी।”

इसे भी पढ़ेंः- धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर विशेषज्ञों की ये सलाह ज़रूर माने