सरकार की सतर्कता और लोगों की जागरूकता के चलते अब देश में तेजी से Income Tax देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों की मानें तो इस साल लाखों लोगों ने 1 करोड़ से ऊपर Income Tax Return (ITR) फाइल किया है। आइए डालते हैं पूरी खबर पर एक नजर।

इतने लाख लोगों ने भरा 1 करोड़ से ज्यादा का Income Tax Return

Income Tax Return भरने वाले लोगों को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जानकारी साझा की गई है। डिपार्टमेंट ने बताया कि 31 March 2025 तक 3.24 लाख लोगों ने 1 करोड़ रूपए से ज्यादा का आईटीआर फाइल किया है। बताया गया है कि 3.24 लाख लोगों में से 2.97 लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी आय 1 करोड़ से ऊपर और 5 करोड़ के बीच रही है।

इतने लोगों 5 करोड़ से ऊपर का भरा ITR

इनकम टैक्स विभाग की ओर से बताया गया है कि 5 करोड़ से 10 करोड़ के बीच आय करने वाले 16,797 लोगों ने Income Tax Return फाइल किया है। इसके अलावा 10 करोड़ से भी अधिक इनकम करने वाले 10,184 लोगों ने 31 मार्च 2025 तक रिटर्न फाइल कर दिया है। यह आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं कि अब अधिक आय अर्जित करने वाले लोग Income Tax देने में ज्यादा जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

43,000 संस्थाओं ने 10 करोड़ से ज्यादा का भरा Return

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वित्तीय वर्ष में कंपनियों, ट्रस्ट्स, एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स, लोकल अथॉरिटी और गवर्नमेंट बॉडी को मिलाकर कुल 4.68 लाख लोगों ने 1 करोड़ से ज्यादा की Income पर टैक्स भरा है। इनकम की बात करें तो 3.89 लाख संस्थाओं की इनकम 1 से 5 करोड़ के बीच, 36,000 संस्थाओं की इनकम 5 से 10 करोड़ के बीच जबकि 43,000 संस्थाओं की इनकम 10 करोड़ से ज्यादा थी।

9.19 करोड़ फाइल किए गए Return

Income Tax Website पर वर्तमान समय में कुल 14.01 करोड़ यूजर्स पंजीकृत हैं। इसमें 12.91 करोड़ लोग इंडिविजुअल हैं और इसमें से 11.86 करोड़ लोगों ने अपना आधार भी लिंक किया है। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के मार्च तक देश के कुल 9.19 करोड़ लोगों ने Income Tax Return फाइल किया है। इनमें से डिपार्टमेंट द्वारा 8.64 करोड़ रिटर्न को ई-वेरिफाई भी किया गया है। 2023-24 के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में Return फाइल करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ेंः-Diesel-Petrol पर बढ़ गई एक्साइज ड्यूटी, पर नहीं पड़ेगा आपकी जेब पर बोझ, जानिए कैसे