25 May, 2025
BY: Komalमहिलाओं के Vagina स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बहुत जरूरी है, क्योंकि कई बार शर्म या संकोच के कारण महिलाएं समस्याओं को छिपाती हैं। ऐसी ही एक समस्या है बार्थोलिन सिस्ट, जिसमें Vagina के पास एक छोटी सी गांठ बन जाती है। यह गांठ संक्रमित होने या इसका आकार बढ़ जाने पर दर्दनाक हो जाती है।
शुरुआत में इसका इलाज दवाओं से किया जा सकता है, लेकिन अगर सिस्ट बड़ा हो जाए तो सर्जरी करवानी पड़ती है। कुछ महिलाओं में यह सिस्ट बार-बार हो जाती है। आखिर क्या है यह बार्थोलिन सिस्ट और इसके होने के कारण, आइए आपको बताते हैं-
सबसे पहले बात करते हैं कि बार्थोलिन सिस्ट क्या है? अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट के अनुसार बार्थोलिन सिस्ट Vagina में मौजूद एक गांठ है। यह समस्या तब होती है जब Vagina के दोनों तरफ स्थित बार्थोलिन ग्रंथि का मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
अगर यह रुकावट बनी रहती है तो यह सिस्ट का कारण बन सकती है। इसके अलावा अगर पहले संक्रमण के दौरान ही इसका इलाज या सर्जरी ठीक से न की जाए तो इस सिस्ट की समस्या बार-बार भी हो सकती है।
शारीरिक संबंध बनाने के कारण भी बार-बार सिस्ट की समस्या हो सकती है। Vagina में तरल पदार्थ की निकासी में रुकावट के कारण भी बार-बार गांठ बन सकती है। एक साथ होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी सिस्ट की संभावना बढ़ जाती है। तनाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है, क्योंकि तनाव बढ़ने से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में Vagina का स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है, जो बार-बार सिस्ट बनने की वजह बन सकता है।
अगर बार्थोलिन सिस्ट छोटा है, तो इसमें दर्द का अहसास कम हो सकता है या यह भी हो सकता है कि इसमें दर्द न हो। लेकिन खुजली की समस्या बनी रहेगी। वहीं अगर यह सिस्ट बड़ा हो जाए, तो चलने-फिरने या बैठने में असुविधा हो सकती है। शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द हो सकता है। Vagina में सूजन या लालिमा और बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
इससे बचने के लिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Thanks For Reading!