आज के इस दौर में डिजिटल पेमेंट का चलन एका-एक बढ़ गया है। हालांकि आज भी कई जगहों पर नकद का ही चलन है। आज भी लोग रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए Note का ही इस्तेमाल करते हैं। ये Note भी कागजों द्वारा ही बनाए जाते हैं। कईबारगी लोगों से पानी में भीग जाने के कारण नोट कट-फट जाते हैं।

कटे-फटे या जले नोटों को किसी भी बैंक में आप बदल सकते हैं। इसके लिए ये जरूरी नहीं है कि उस बैंक में आपका खाता है। अगर आपके नोटों की स्थिति बेहद खराब है तो इसे बदलने के एवज में आपको चार्ज देना पड़ सकता है।

किन Note को बदला जा सकता हैः

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अगर Note में ज्यादा खराबी नहीं हैं अर्थात नोट अच्छी स्थिति में हैं. तो इसे सॉइल्ड नोट के अंतर्गत रखा जाता है। इन नोटों को किसी भी बैंक में जाकर आप आसानी से बदल सकते हैं। इस दौरान आपको बैंक में किसी प्रकार का कोई चार्ज या शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

अगर आपकी नोट थोड़ी ज्यादा खराब है तो इसे Mutilated Note की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में नोटों को बैंक के द्वारा पहले चेक किया जाता है इसके बाद बैंक के द्वारा जांच की जाती है। अगर नोटों की स्थिति ज्यादा खराब है नोट अगर जल गए हैं या ज्यादा फटे हुए हैं तो इन नोटों को कोई भी बैंक बदलने से इंकार कर देती है।

इतने नोटों का होगी बदलावः

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार कोई भी व्यक्ति 5000 रूपये तक ही नोटों को बदल सकता है। इस दौरान जो कटी-फटी नोटें हैं उनकी संख्या 20 से ज्यादा ना हो।

अगर बैंक नोटों को लेने से मना करेंः

अगर बैंक आपके नोटों को लेने से मना करें तो इसकी शिकायत आप RBI में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अब CNG गाड़ियों पर मेहरबान हुई सरकार, दे रही टैक्स में बंपर छूट, उठा लें फायदा