लेनोवा कंपनी ने भारत में प्रोफेशनल और क्रिएटर्स के लिए Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटाप को दो साइज 14 इंच और 16 इंच में यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया है। इस आर्टिकल में हम आपको Lenovo के इस धांसू लैपटॉप के Features और Price पर विस्तार से जानकारी देंगे।
Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI फीचर्स
Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप के फीचर्स की बात करें तो इसमें 14 इंच की WUXGA OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें आपको 120hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। 16 इंच वेरिएंट टच और नॉन टच ऑप्शन के साथ आईपीएस या 2.8k OLED ऑप्शन भी मिलेगा।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर दिया गया है। 32GB DDR5 रैम और 1TB M.2 SSD का स्टोरेज भी Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप में मिलने वाला है। यह लैपटॉप Windows11 पर काम करेगा।
एडवांस्ड AI टूल्स का भी उठा सकेंगे मजा
Lenovo ने पर्सनलाइज्ड लर्निंग के लिए यूजर्स कोLenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप में लेनोवा एआई नाउ, लामा 3 पर बेस्ड AI एजेंट और लेनोवा लर्निंग जैसे एडवांस AI टूल भी मिल रहा है।
इसमें 1080P Full HD Display IR का हाइब्रिड कैमरा, एक बैकलिट कीबोर्ड और 60WH की बैट्री आपको इस लैपटॉप में मिलने वाली है। मोटाई की बात करें तो Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप 16.9 mm मोटा है और यह मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी से पूरी तरह लैस है।
Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI की इतनी होगी प्राइस एंड कलर ऑप्शन
कंपनी ने Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप की कीमत 91,900 रूपए रखी है। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। आप इसे लूना ग्रे और कॉस्मिक ब्लू में खरीद सकते हैं। Lenovo IdeaPad Slim 5 Gen 10 AI लैपटॉप को आप Lenovo.com, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, ऑफलाइन स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को कस्टम टू ऑर्डर यानी CTO की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। इसके जरिए यूजर्स प्रोसेसर, मेमोरी और स्टोरेज जैसे फीचर्स को Customize भी करा सकते हैं। सपोर्ट के लिए लेनोवा प्रीमियर केयर को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ेंः-आज पहली सेल में खरीदिए Realme P3 Pro 5G फोन, इतने हजार का मिल रहा Discount