मिड साइज SUV में मार्केट में कई गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन Hyundai Creta और Tata Curvv के बीच जबरदस्त टक्कर होती है। मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखकर बनाई गई ये एसयूवी ग्राहकों की पसंदीदा है। इस आर्टिकल में हक आपको Hyundai Creta Vs Tata Curvv की तुलना करके बताने वाले हैं कि कौन किस मामले में दमदार है।

Hyundai Creta Vs Tata Curvv : Price

Hyundai Creta

Creta Vs Curvv के बीच कीमत की तुलना करें तो हुंडई क्रेटा बाजार में 11.11 लाख रूपए की शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 20.50 लाख रूपए एक्स शोरूम तक आता है। इसके अलावा टाटा कर्व की बात करें तो यह 10 लाख रूपए के एक्स शोरूम प्राइस से शुरू होती है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 19.52 लाख रूपए की कीमत में आता है।

Features

Tata Curvv

फीचर्स को लेकर Hyundai Creta Vs Tata Curvv की तुलना करें तो हुंडई क्रेटा में आपको डुअल 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ के साथ बोस का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। टाटा कर्व के फीचर्स की बात करें तो इसमसें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 18 इंच स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, फ्लश फोर हैंडल्स दिखाई देते हैं।

Safety Features

Hyundai Creta Vs Tata Curvv के बीच सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा में 6 एयरबैग्स के साथ लेवल-2 एडास के 19 एडवांस सेफ्टी फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक के साथ ही आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स दी गई हैं। इसके अलावा टाटा कर्व में 6 एयरबैग, लेवल-2 एडास के 20 फंक्शन्स, आईसोफिक्स चाइल्ड माउंट्स के साथ हिल डिसेंट कंट्रोल दिया गया है। इसे बीएनकैप से 5-Star Crash Test Rating मिली हुई है।

Mileage

Hyundai Creta Vs Tata Curvv के बीच माइलेज को लेकर तुलना करें तो हुंडई क्रेटा का पेट्रोल वेरिएंट 16 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर व डीजल वेरिएंट 19 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसके अलावा टाटा कर्व पेट्रोल वेरिएंट पर 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल वेरिएंट 19 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देता है।

यह भी पढ़ेंः-5 लाख रुपए में 6 एयरबैग वाली कार का सपना होगा पूरा, ये हो सकते हैं बेहतरीन विकल्प

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।