हाइब्रिड कारों के दीवानों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और कंपनियां एक से बढ़कर एक Hybrid Cars बाजार में पेश कर रही हैं। मारूति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसको देखते हुए हुंडई कंपनी भी अपनी पॉपुलर एसयूवी Hyundai Creta Hybrid को पेश करने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या खूबियां मिलने वाली हैं।

ये चीजें होंगी खास

Hyundai Creta Hybrid को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी ने इस न्यू जेनरेशन क्रेटा को SX3 कोडनेम दिया है। कहा जा रहा है कि यह भारतीय बाजार में 2027 की शुरूआत में एंट्री मार सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस हाइब्रिड एसयूवी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है।

सबसे खास बात यह होने वाली है कि इसे हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ही मौजूदा नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल इंजन के साथ सामने आ सकता है। इसे मैनुअल के साथ ही ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में ग्राहक खरीद सकेंगे।

Hyundai Creta Hybrid : Mileage

Hyundai Creta Hybrid को लेकर जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उसमें कहा जा रहा है कि इसमें 1.5 लीटर एनए पेट्रोल इंजन को ही बैटरी और मोटर से जोड़ा जाएगा। कहा जा रहा है कि हाइब्रिड इंजन के साथ यह 30 किलोमीटर प्रति लीटर से भी ज्यादा माइलेज देने में सक्षम होने वाली है। इसके साथ ही क्रेटा का डिजाइन, इंटीरियर और फीचर भी काफी कुछ बदलने वाला है।

मिलेंगे काफी Advance Features

मौजूदा समय में मार्केट में मौजूद Hyundai Creta मे ं10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्लाइमे कंट्रोल पैनल, डुअल जोन एसी के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर साउंट सिस्टम के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती है। सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो 6 एयरबैग के साथ ही 360 डिग्री कैमरा और एडास फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि Hyundai Creta Hybrid में कंपनी काफी कुद एडवांस फीचर्स को ग्राहकों के बीच ऑफर करने वाली है।

इसे भी पढ़ेंः- Galaxy Z Fold 7 : सबसे पतला फोल्डेबल फोन जुलाई में लॉचिंग को तैयार, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।