Compact SUV इस समय ग्राहकों की सबसे पसंदीदा बनी हुई है और कम्पनियाँ एक के बाद एक Compact SUV मार्केट में उतार रही हैं। January 2025 की बात करें तो Compact SUV में Hyundai Creta ने सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचीं और इसकी बिक्री ने Grand Vitara, Seltos, Elevate और Curve को काफी पीछे छोड़ दिया। आइए आपको बताते हैं कि 2025 के पहले महीने में कौन-कौन से कंपनियों ने कितने यूनिट गाड़ियां बेचीं।

Compact SUV Creta ने बेचीं 18,500 यूनिट

Compact SUV में सबसे दमदार मानी जाने वाली Hyundai की Creta ने January 2025 में कुल 18,500 से ज्यादा यूनिट्स बेच डालीं। इस बिक्री के साथ कंपनी ने पिछले साल की अपेक्षा 6% वृद्धि दर्ज की। 18,500 यूनिट्स की बिक्री के साथ Creta Compact SUV में सबसे आगे रही। बिक्री के जो आंकड़े रहे उसमें क्रेटा, क्रेटा एन-लाइन और क्रेटा-इलेक्ट्रिक शामिल रहीं।

Maruti Grand Vitara

Compact SUV Maruti Grand Vitara की बात करें तो Monthly Basis पर इसकी बिक्री में 122.5% की गिरावट दर्ज की गई। January 2025 में कंपनी कुल 15,700 यूनिट ही बेच पाई। इस तरह Compact SUV की बिक्री में यह जनवरी महीने में दूसरे स्थान पर रही।

Kia Seltos

Compact SUV Kia Seltos बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल की तुलना में इस SUV ने 1.6% बाजार की हिस्सेदारी खो दी।

Toyota Hyryder

4,900 यूनिट्स की बिक्री के साथ Compact SUV Toyota Hyrayder चौथे स्थान पर रही। मासिक आधार पर यह पॉजिटिव रही लेकिन सालाना आधार पर इसने करीब 3% बाजार हिस्सेदारी खो दी।

Tata Curve

मजबूती का दूसरा नाम बन चुके Tata की Compact SUV Curve की बिक्री में भी 38% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। कम्पनी ने कुल 3,100 यूनिट्स बेचीं। बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो Curve और इसके EV Curve की January 2025 में 6% रही।

Honda Elevate

Compact SUV Honda Elevate ने January 2025 में कुल 1,800 यूनिट बेचीं। इस आधार पर कंपनी के मासिक आधार पर 24% की गिरावट दर्ज हुई। बीते साल की तुलना में इसकी मार्केट हिस्सेदारी भी 6.5% घट गई।

यह भी पढ़ेंः-Compact SUV Car waiting Period : फरवरी में Kia, Grand, Hyrider, Creta के लिए करना पड़ेगा इंतजार