आज लगभग सभी के पास अपना खुद का एक वाहन जैसे बाइक या कार है। अगर आप भी बाइक या कार चलते है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर आप महाराष्ट्र के निवासी है और अभी तक आपने अपनी गाड़ी में HSRP Number Plate नहीं लगवाई है, तो इसे तुरंत लगवा लीजिये। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपके ऊपर एक भारी भरकम चालान लगाया जा सकता है।
महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों के लिए एक नयी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों को 31 मार्च 2025 से पहले HSRP नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। वाहन पर HSRP Number Plate न होने पर अलग-अलग राज्यों में चालान की अनुमानित राशि अलग-अलग है। यह राशि औसतन 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकती है। अब जानते है कि आखिर इस प्लेट को लगवाने के लिए अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है?
कैसे करते है HSRP के लिए आवेदन?
HSRP Number Plate के लिए आवेदन करने का तरीका बहुत ही आसान है। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड से अप्लाई कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की वाहन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर आपको HSRP के लिए आवेदन करने का ऑप्शन दिखेगा, जिसको आपको चुनना होगा। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर आदि को भरना होगा। ऑनलाइन तरीके से शुल्क का भुगतान करना होगा और उसके बाद आपको एक कन्फर्मेशन मिलेगा। जिस पर आपको एक निश्चित तारीख पर HSRP नंबर प्लेट को अपने वाहन पर फिट करवा सकते है।
क्या है HSRP?
यह एक विशेष प्रकार की धातु से बनी नंबर प्लेट होती है। इस प्लेट में एक यूनिक कोड होता है, जिसमे कुछ खास कोड्स होते है, जिसमे कुछ वाहन की जानकारी वर्णित होती है। इन कोड्स को किसी दूसरे वाहन पर कॉपी करना बहुत ही मुश्किल है। इस प्लेट में एक होलोग्राम स्टिकर होता है, जोकि गाड़ी की असली पहचान को दर्शाता है।

क्यों जरूरी है HSRP Number Plate?
आइये जानते है कि आखिर HSRP Number Plate क्यों इतना जरूरी है:-
वाहन चोरी से बचाव
यह प्लेट इसलिए खास है क्युकी इसमें गाड़ी की जानकारी से जुड़े कुछ ऐसे कोड्स होते है, जो अन्य गाड़ियों में कॉपी करने में बहुत ही मुश्किल या फिर यूँ कहे कि नामुमकिन है। इस वजह से वाहन की चोरी होने पर वाहन को ट्रैक करना बहुत आसान हो जाता है। इस प्लेट में लगे यूनिक कोड से पुलिस अधिकारी आसानी से वाहन की जानकारी निकाल सकते है।
फर्जी नंबर प्लेट रोकने में मदद
इस नंबर प्लेट को कॉपी करना या नक़ल उतारना बहुत ही कठिन है। इस वजह से फर्जी नंबर प्लेट अपने वाहन में कोई लगवाता है, तो पुलिस अधिकारी उस वाहन को तुरंत पकड़ सकते है।
कितना लग सकता है जुर्माना?
अगर आपके वाहन में HSRP Number Plate नहीं है, तो अलग-अलग राज्यों में इसके लिए अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना यातायात पुलिस द्वारा लगाया जाता है। जहां कर्नाटक में HSRP नंबर प्लेट न होने पर ₹500 to ₹1,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, वहीं महाराष्ट्र में भी जुर्माने की राशि कुछ इसी राशि के इर्द-गिर्द ही घूमती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में यह नंबर प्लेट न होने पर ₹5,000 to ₹10,000 रुपए का भारी भरकम जुर्माना वसूला जाता है। और ज्यादा जानकारी के लिए PriceKeeda Hindi को फॉलो करना न भूलें।
यह भी पढ़े:- 27 लाख सिमकार्ड होने जा रहे है बंद, कहीं आपका नंबर तो नहीं है लिस्ट में, जानें पूरी खबर