Mobile Game आजकल के युवाओं को काफी लुभाता है और इसकी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। युवाओं में गेम के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अब स्मार्टफोन कंपनियां भी गेमिंग सेंट्रिक फोन को मार्केट में उतारने लगी है। बहरहाल, अगर आप मोबाइल पर गेम खेलने के शौकीन हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
भारत में कई मोबाइल गेम को सुरक्षा और प्राइवेसी के चलते Ban भी किया गया है। अब हांगकांग पुलिस ने Reversed Front: Bonfire Game को डाउनलोड करने व यूज करने के प्रति चेतावनी जारी की है। अगर आप इसे नजरंदाज करते हैं तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
Reversed Front: Bonfire Game: नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा
हांगकांग पुलिस ने Reversed Front: Bonfire Game को लेकर चेतावनी जारी की है कि यह गेम ऑर्म्ड रिवाल्यूशन और चीन के फंडामेंटल सिस्टम को उखाड़ कर फेंकने की बात करता है। पुलिस ने कहा कि इस गेम को मोबाइल पर खेलने या इससे कुछ खरीदने से देश की नेशनल सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है। यह गेम जान-बूझकर लोगों के मन में केंद्र और हांगकांग सरकार के प्रति नफरत फैला रहा है।
हो सकती है जेल
Reversed Front: Bonfire Game को लेकर पुलिस का कहना है कि जो लोग जान-बूझकर इस गेम को पब्लिश, शेयर या सजेस्ट करेंगे, उन पर अलगाववाद और क्षति को उकसाने का आरोप लगाया जा सकता है। पुलिस ने कहा कि है कि यह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है क्योंकि इसमें कई ऐसी चीजें हैं, जो कि सरकार के प्रति लोगों को भड़काने का काम कर सकती है। अगर चेतावनी के बाद भी जो लोग गेम को Download, Use या फिर इससे कुछ खरीदते हैं तो इसे गैरकानूनी माना जा जाएगा और जेल भी भेजा जा सकता है।
ताइवानी कंपनी ने किया है तैयार
Reversed Front: Bonfire Game को ताइवान की ईएससी ताइवान ने तैयार किया है। कंपनी का यह गेम विवादों से घिर हुआ है लेकिन अभी तक इसको लेकर कंपनी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। इस गेम के डाउनलोड काफी कम है। यह एप्पल प्लेस्टोर और गूगल प्लेस्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।