माइलेज के मामले में जब भी बेहतरीन बाइक्स की बात होती है तो उसमें Honda Shine का नाम भी आता है। स्टाइलिश लुक के साथ ही जबरदस्त इंजन के साथ यह बाइक माइलेज के मामले में काफी दमदार है। किफायती होने के चलते इसकी डिमांड भी काफी रहती है। अगर आप भी Honda Shine को बैंक लोन के जरिए खरीदना चाहते हैं तो मात्र कुछ रूपए की ईएमआई देकर इसे अपने घर ला सकते हैं। हम आपको इसके प्राइस, बैंक लोन, ईएमआई व डाउन पेमेंट की पूरी डिटेल देने वाले हैं।
Honda Shine: कीमत
होंडा कंपनी ने पिछले महीने ही अपनी इस टॉप परफॉर्मर बाइक की कीमत में करीब 1,999 रूपए की वृद्धि की है। यह वृद्धि इसलिए की गई है क्योंकि इसे लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स के तहत अपडेट किया गया है। बढ़ोत्तरी के बाद इसके ड्रम वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 84,493 रूपए हो गई है, जबकि डिस्क वेरिएंट की कीमत 89,245 रूपए एक्सशोरूम हो गई है। इन दोनों वेरिएंट में अपडेट के बाद क्रमशः 1,242 और 1,994 रूपए की बढ़ोत्तरी हुई है।
इतनी देना होगा Down Payment
दिल्ली में Honda Shine Disk के ओबीडी-2बी वर्जन की ऑन रोड प्राइस पर नजर डालें तो यह 1,04,195 रूपए पड़ रही है। ऑनरोड प्राइस इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि इसमें इंश्योरेंस अमाउंट के साथ ही आरटीओ चार्ज भी शामिल होता है। इस गाड़ी को आप केवल 5,210 रूपए का डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं।
इतनी देनी पड़ेगी EMI
अगर आप 1,04,195 रूपए के रेट में आने वाली Honda Shine को 5,210 का डाउन पेमेंट देकर खरीद लेते हैं तो आपको बैंक से 99,000 रूपए का लोन लेना पड़ सकता है। हालांकि, लोन कितना होगा, यह काफी हद तक आपके सिविल स्कोर पर डिपेंड करता है। अगर यह लोन आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन 2 साल यानी 24 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 4,900 रूपए ईएमआई हर महीने भरनी होगी।
अगर यही लोन आपको 3 साल यानी 36 महीनों के मिल जाता है तो आपकी हर महीने 3,500 रूपए EMI आएगी। अगर यही लोन 4 साल यानी 48 महीनों के मिल जाता है तो हर महीने बैंक को आपको 2,800 रूपए देने होंगे।
इसे भी पढ़ेंः- धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर विशेषज्ञों की ये सलाह ज़रूर माने