भारतीय बाजार में Mileage के मामले में दमदार गाड़ियों की काफी डिमांड रहती है और लोग इन्हें जमकर खरीदते हैं। 100cc की Bikes को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina 100 की तुलना करके यह बताने वाले हैं कि कौन सी बाइक Mileage के मामले में दमदार है और यह मार्केट में कितनी Price पर उपलब्ध है।
Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina 100 प्राइस
प्राइस की तुलना करें तो हाल ही में Honda ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Honda Shine 100 का 2025 वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम प्राइस 68,767 रूपए है। अगर Bajaj Platina 100 की कीमत पर गौर करें तो यह 68,890 रूपए एक्स-शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है। ऐसे में दोनों गाड़ियों की कीमत में ज्यादा अंतर नही है। दोनों में से किसी को भी आप चूज कर सकते हैं।
Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina 100 पावर
Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina 100 के पावरट्रेन की बात करें तो नई Honda Shine 100 में 98.98cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। Mileage की बात करें तो यह आपको 65 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है। Bajaj Platina 100 के पावरट्रेन पर नजर डालें तो इसमें 102cc सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का यूज किया गया है। यह 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो यह 70 किलोमीटर प्रति लीटर का Mileage देता है। इस तरह माइलेज के मामले में Honda Shine पर Bajaj Platina भारी पड़ती है।
Honda Shine 100 Vs Bajaj Platina 100 की खासियतें
खासियतों की बात करें तो हाल ही में लॉन्च हुई Honda Shine हल्के वजन वाले डायमंड टाइप फ्रेम पर बेस्ड है। इसके अलावा यह बाइक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर से लैस है। इसमें CBS के साथ दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक दिया गया है।
अगर Bajaj Platina 100 की खासियतों पर नजर डालें तो इसमें आगे और पीछे ड्रम ब्रेक यूनिट दिया गया है। फ्रंट पर कन्वेंशनल टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप कंपनी ऑफर करती है। Bajaj Platina 100 में LED DRL के साथ हैलोजन हेडलाइट और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
यह भी पढ़ेंः-MG Commet EV 2025 : केवल इतने रूपए में घर ला सकते हैं 230 किलोमीटर की रेंज देने वाली MG की ये सस्ती कार
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।