Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro: भारतीय बाजार में 1 लाख से कम बजट में आने वाली Bikes की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। लोग किफायती कीमत और दमदार माइलेज के साथ लॉन्च होने वाली बाइक्स को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में बाजार में Honda Shine 100 DX को पेश किया गया है, जबकि इससे पहले बाजार में हीरो एचएफ डीलक्स प्रो को भी लॉन्च किया गया था। यह दोनों बाइक्स बाजार में एक-दूसरे को टक्कर देने वाली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro में इंजन, माइलेज और कीमत के मामले में कौन किस पर भारी है।

Price

Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro में कीमत की तुलना करें तो होंडा साइन 100 डीएक्स को कंपनी ने बाजार में उतार तो दिया है लेकिन अभी ऑफिशियली इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 72,000 रूपए के आस-पास हो सकती है। हीरो एचएफ डीलक्स प्रो के कीमत की बात करें तो यह 73,550 रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस में आती है।

ये भी पढ़ें-TVS ने अपने इस धांसू स्कूटर का लॉन्च किया नया वेरिएंट, सुपरहीरो जैसी आएगी फीलिंग

Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro: Engine

Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro के बीच इंजन की तुलना करें तो होंडा साइन 100 डीएक्स में कंपनी ने 98.98 सीसी का इंजन दिया हुआ है, जो कि 7.28 बीएचपी की पावर के साथ 8.04 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑल्टरनेटिंग करंट जेनरेटर का इस्तेमाल किया गया है और साइलेंट स्टार्ट फीचर लोगों को काफी पसंद आ सकता है।

हीरो एचएफ डीलक्स प्रो में 97.2 सीसी का इंजन यूज किया गया है, जो कि 7.9 बीएचपी की पावर के साथ 8.05 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक दी गई है, जो कि ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को आइडल मोड में ऑटोमैटिक बंद कर देती है और जैसे ही आप क्लच दबाते हैं, इंजन अपने आप स्टार्ट हो जाता है।

Design

Honda Shine 100 DX Vs Hero HF Deluxe Pro के डिजाइन की तुलना करें तो होंडा साइन 100 डीएक्स में 5-स्टेप बिडायरेक्शनल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसमें फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट को एक सीध में दिया गया है। हीरो एचएफ डीलक्स प्रो में एलईडी हेडलैंप दिया गया है और इसमें कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।