नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता है और लोग Discount का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप लग्जरी फीचर्स और कम्फर्ट के लिए मशहूर Honda Company की cars को खरीदना चाह रहे हैं तो इस पर आपको 70,000 तक की बंपर छूट मिल रही है।
कंपनी की Honda Amaze, Elevate और Honda City जैसे मॉडल्स पर आप इसका फायदा उठा सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि Honda Company की किस गाड़ी के मॉडल पर आपको कितनी छूट मिल रही है।
Honda Company की Honda City पर बच सकते हैं 65 हजार

होंडा कंपनी की लग्जरी गाड़ियों में मानी जाने वाली होंडा सिटी को आप 65,000 के भारी-भरकम डिस्काउंट पर अपने घर ला सकते हैं। होंडा सिटी के पॉपुलर मॉडल पर 63,300 रूपए और हाइब्रिड मॉडल पर 65,000 रूपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी टक्कर बाजार में हुंडई की Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia से होती है।
Honda Elevate पर भी बचेंगे मोटे पैसे

होंडा कंपनी की Honda Elevate के ज्यादातर वेरिएंट पर आप 56,100 तक की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसके टॉप वेरिएंट को खरीदने का मूड बना रहे हैं तो आपके 76,100 रूपए तक बच सकते हैं। मार्केट में इसकी टक्कर MG Astor, Hyundai Creta, Grand Vitara और Kia Seltos से होती है।
Honda Amaze पर 77,200 तक बचाने का मौका

होंडा कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल Honda Amaze के सेकेंड जेनरेशन मॉडल के एस वेरिएंट पर 57,200 रूपए और टॉप वेरिएंट पर 77,200 तक का डिस्काउंट इस समय कंपनी ऑफर कर रही है। हालांकि, थर्ड जेनरेशन पर कोई छूट नहीं मिल रही है। मार्केट में इसको Maruti Suzuki Dzire कड़ी टक्कर देती है।
ये कंपनियां भी दे रहीं छूट
अगर आप Honda Company की गाड़ियां नहीं लेना चाह रहे हैं तो आप Hyundai Cars को भी चूज कर सकते हैं। यह कंपनी भी अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। Exter, Venue, i20 और Grand i10 NIOS जैसे मॉडल्स पर 70,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा मारूति सुजुकी कंपनी की WagonR, Celerio, Alto K10, Swift, S Presso और Breeza जैसे मॉडल पर 65,000 तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः-Electric Car बेचने के मामले में नंबर-1 बनी Tata Motors, अन्य कंपनियां छूट गईं इतनी पीछे