Honda CB 125 Hornet and Shine 100 DX: अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो स्टाइलिश भी हो, दमदार भी और बजट में भी फिट बैठे तो होंडा ने आपके लिए दो शानदार ऑप्शन तैयार कर दिए हैं। कंपनी ने भारतीय मार्केट में दो नई मोटरसाइकल्स Shine 100 DX और CB 125 Hornet को पेश कर दिया है। अब ये सिर्फ नाम भर नहीं हैं, बल्कि इन बाइक्स में वो सब कुछ है जो आज का युवा ग्राहक ढूंढता है।
Shine 100 DX को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, जबकि CB 125 Hornet स्पोर्टी लुक और नए फीचर्स पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
Honda CB 125 Hornet and Shine 100 DX: 1 अगस्त से शु रू होगी बुकिंग
Honda की इन दोनों नई बाइक्स की बुकिंग 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है। Shine 100 DX की डिलीवरी कंपनी धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में शुरू करेगी, ताकि सप्लाई और डिमांड के बीच संतुलन बना रहे। वहीं दूसरी ओर, CB 125 Hornet की एक्स-शोरूम कीमत का खुलासा इसके आधिकारिक लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा। यानी अगर आप इनमें से किसी भी बाइक को खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
CB 125 Hornet का डिजाइन देगा स्पोर्टी फील
अगर CB 125 Hornet की बात करें, तो इसमें फ्रंट में शार्प डिज़ाइन वाली LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो बाइक को काफी एग्रेसिव लुक देती हैं। सबसे खास बात ये है कि इसमें Upside Down (USD) फ्रंट सस्पेंशन मिलता है, जो हैंडलिंग को बेहतर बनाने के साथ बाइक को प्रीमियम फील भी देता है। जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलते हैं। ये फीचर ना सिर्फ राइडिंग को स्मूद बनाता है, बल्कि बाइक को स्पोर्टी फील भी देता है।
फीचर्स में भी नहीं है कोई कंजूसी
CB 125 Hornet में एक 4.2 इंच का फुली डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन Honda RoadSync ऐप को सपोर्ट करती है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन को बाइक से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें स्प्लिट सीट, सिंगल-चैनल ABS, USB चार्जिंग पोर्ट और फुल LED लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। Honda ने इसे चार कलर ऑप्शन्स में पेश किया है।
Shine 100 DX: कम बजट में ज्यादा स्टाइल
Shine 100 DX को खास उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम खर्च में भरोसेमंद और स्टाइलिश बाइक चाहते हैं। यह मौजूदा Shine 100 का बेहतर वर्जन है, जिसमें थोड़ा प्रीमियम लुक और कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
यह भी पढ़ेंः-टॉप Economy की रेस में भारत, तीन सालों में हासिल कर लेगा ये मुकाम, रिपोर्ट में खुलासा
CB 125 Hornet का इंजन है फास्ट और पावरफुल
CB 125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और OBD2B टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह मोटर 7500 RPM पर 8.2 किलोवॉट की पावर और 6000 RPM पर 11.2Nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और यह बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है। बाइक का वजन लगभग 124 किलो है।
Shine 100 DX में मिलेगा भरोसेमंद परफॉर्मेंस
Shine 100 DX में 98.98cc का फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो OBD2B मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। यह इंजन 7500 RPM पर 5.43 kW की पावर और 5000 RPM पर 8.04 Nm टॉर्क देता है। बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स है, जो सिटी राइड के लिए काफी सहज है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।