मुंबई: महाराष्ट्र में Hindi-Marathi भाषा को लेकर उठा विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई राजनीतिक दलों ने अब इस मामले को तूल देना शुरू कर दिया है। इस बीच मशहूर गायक Udit Narayan ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखें हैं । हलांकि Udit ने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जिससे विवाद बढ़े बल्कि Udit ने स्थानीय भाषा और संस्कृति का सम्मान करने की सलाह दी।

Hindi-Marathi विवाद पर क्या बोले उदित

Hindi-Marathi विवाद पर बोलते हुए Udit ने कहा कि लोगों को भारत की अन्य भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए। Udit Narayan ने कहा कि अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो आपको Marathi भाषा और उसकी संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। लेकिन साथ ही हमें भारत की अन्य भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए। Udit ने कहा कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यह मेरी कर्मभूमि है, इसलिए यहां की भाषा विशेष है। इसके साथ ही हमारे देश की सभी भाषाएं भी मराठी की तरह समान सम्मान की हकदार हैं।

यह भी पढे़ंः-Huge Discount! Amazon Prime Day 2025 : Rs. 1.30 लाख वाला Samsung Galaxy S24 Ultra अब मिल रहा है सिर्फ Rs. 74,999 में

कंगना के बयान पर रखी राय

उदित से पहले कंगना रनौत ने भी इस मामले में अपनी राय रखी थी। Udit ने बात करते हुए देश की एकता पर जोर दिया और कहा कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

मराठी और हिमाचली लोगों की तुलना करते हुए कंगना ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग, खासकर मराठी लोग, हमारे हिमाचली लोगों की तरह ही बहुत प्यारे और सरल होते हैं। कुछ लोग राजनीति में मशहूर होने के चक्कर में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सनसनी फैलाते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम सब एक देश का हिस्सा हैं। Udit ने आगे कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से लोग हिमाचल आते हैं।

क्या है Hindi-Marathi विवाद

वे बहुत भोले लोग हैं। हमें अपने देश की एकता को नहीं भूलना चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में Hindi-Marathi विवाद दिन-प्रतिदिन गरमाता जा रहा है। यह विवाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी पढ़ाने को लेकर जारी आदेश के बाद शुरू हुआ। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी किया कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक हिंदी पढ़ना अनिवार्य होगा। इस आदेश के जारी होने पर विपक्ष भड़क गया और आलोचना की। इस बीच, राज्य सरकार ने हिंदी को लेकर जारी सरकारी आदेश को वापस ले लिया।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।