भारत में हर महीने लाखों की संख्या में दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है और इसमें सबसे बड़ा योगदान Hero MotoCorp का होता है। यह देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है और जून 2025 में इसे 5,24,414 यूनिट बाइक्स को सेल कर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 6.8 प्रतिशत की जोरदार उछाल दर्ज की गई है। पिछले साल जून 2024 की बात करें तो कंपनी केवल 4,90,743 यूनिट बाइक्स को ही सेल कर पाई थी। आइए आपको Hero MotoCorp Sale Report के बारे में बताते हैं सारी डिटेल।

Hero MotoCorp Sale Report: हीरो स्प्लेंडर

Hero Splendor

Hero MotoCorp Sale Report में सबसे पहले बात करते हैं हीरो स्प्लेंडर की। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है और पिछले महीने जून 2025 में इसकी 3,31,057 यूनिट्स को कंपनी ने सेल किया है। पिछले साल की अपेक्षा की इसकी बिक्री में 8.34% का उछाल आया है।

हीरो एचएफ डीलक्स

Hero HF Deluxe Pro

Hero MotoCorp Sale Report में दूसरे नंबर यह बाइक रही। जून 2025 में इसे कुल 1,00,878 नए ग्राहकों ने खरीदा और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 12% की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ेंः-शुरू हो गई Samsung Galaxy F35 5G Smartphone की सेल, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

हीरो पैशन

Hero Passion Plus

यह बाइक बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही और June महीने में इसे 26,249 नए ग्राहकों ने खरीदा। सबसे खास बात यह है कि इसकी बिक्री में 100 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। पिछले साल जून 2024 में इसकी 13,100 यूनिट सेल हुई थीं।
हीरो एक्स्ट्रीम 125आर

Hero MotoCorp Sale Report में शामिल इस बाइक की जून महीने में 44,496 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल जून 2024 में इसकी 47,912 यूनिट बिकीं थीं और इस तरह से इसकी बिक्री में 7% की गिरावट आई है।

हीरो डेस्टिनी 125

Destini

यह बिक्री के मामले में पांचवें नंबर पर रही और जून 2025 में इसे 39,511 नए ग्राहकों ने खरीदा। जून 2024 में इसकी 35,164 यूनिट्स सेल हुई थीं। इस तरह से इसकी बिक्री में 12.48% का उछाल आया है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।