दोपहिया वाहनों के निर्माण में पूरे देश में धाक जमाने वाली Hero MotoCorp Limited अब नए सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया और चार पहिया व्हीकल सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Euler Motors Private Limited में 525 करोड़ रूपए का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है।

35% हिस्सेदारी निभाने का है अनुमान

Hero MotoCorp का प्लान है कि इस भारी-भरकम निवेश के लिए जरिए भविष्य में वह Electric Vehicles की कुल बिक्री में 35% हिस्सेदारी निभा सके। इस तरह 525 करोड़ के निवेश के साथ Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट भी में जबरदस्त एंट्री करने की तैयारी कर चुकी है।

32.5% शेयर हिस्सेदारी खरीदेगी Hero MotoCorp

Hero MotoCorp कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में अपने निवेश प्लान को लेकर खुलासा किया है। कंपनी का कहना है कि यह Investment एक या एक से अधिक किस्तों में पूरा किया जाएगा। इस निवेश के जरिए Hero MotoCorp Electric Vehicles के सेगमेंट में अपना पैर जमाएगी।

कहा जा रहा है कि शुरूआत में कपनी Euler Motors से 32.5% शेयर हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा मौजूदा Euler शेयरधारकों से उसी निवेश राशि के भीतर सेकेंडरी सेल्स के माध्यम से भी Hero MotoCorp शेयर खरीद सकती है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह लेनदेन 30 अप्रैल 2025 तक पूरा हो जाएगा।

जानिए कैसी है Euler Motors

Hero MotoCorp जिस Euler Motors की हिस्सेदारी खरीदने का प्लान कर रहा है, वह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के डिजाइन, निर्माण और बिक्री के मामले में काफी लंबे समय से काम कर रही है। खास तौर से कंपनी Commercial Vehicles Segment में काफी अच्छा काम कर रही है। अभी तक Euler Motors की भारत के 30 शहरों में पैठ है और यहां पर कंपनी बेहतरीन तरीके से ग्रोथ दर्ज कर रही है।

Electric Three Wheeler में मजबूत होगी पकड़

31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले Financial Year तक कंपनी ने 172 करोड़ रूपए का कारोबार दर्ज किया है। पहले Euler Motors का कारोबार 2023 में 49 करोड़ रूपए और 2022 में 25 करोड़ रूपए ही था। इस तरह साल-दर-साल कंपनी ग्रोथ कर रही है। इस अधिग्रहण से Hero MotoCorp को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट (Electric Three Wheeler) में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में काफी मदद मिलेगी क्योंकि Euler Motors इस सेक्टर में तेजी से अपने पांव जमाए बैठी हुई है।

यह भी पढ़ेंः-इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में धमाल मचा रही Mahindra की ये धांसू कार, देती है 500 किमी की शानदार रेंज